अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रायगढ़: अग्रसेन महोत्सव की साज सज्जा के दौरान हाइड्रोजन सिलेंडर फटा 2 जख्मी, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

On: September 17, 2022 1:11 PM
Follow Us:

रायगढ़। (वायरलेस न्यूज)शहर के नटवर स्कूल परिसर में आज उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अग्रसेन महोत्सव की साज-सज्जा हेतु प्रांगण को गुब्बारे से सजाया जा रहा था। गुब्बारे में हवा भरने के दौरान अचानक हाइड्रोजन सिलेंडर फटने से दो व्यक्ति जख्मी हो गए हैं जिसमें एक का पांव शरीर से अलग हो गया तो दूसरे को भी काफी चोट लगी है। दोनों घायलों को मेडिकल अस्पताल भेजा गया है रायगढ पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


मिली जानकारी के अनुसार अग्रसेन जयंती के अवसर पर नटवर स्कूल परिसर में अग्रसेन महोत्सव की तैयारीयां की जा रही थी। आयोजन स्थल को गुब्बारों से सजाने के लिए सुशील पटेल निवासी बेहरापाली और सुरेश चौहान निवासी छूईपाली को काम दिया गया था। दोनों युवा गुब्बारों में गैस भरकर नटवर स्कूल प्रांगण को सजाने की तैयारी में जुटे हुए थे कि अचानक करीब 2:30 बजे जोरदार धमाके के साथ गैस सिलेंडर फट गया। इस हादसे में सुशील पटेल बुरी तरह घायल हो गया । उसका एक पैर से शरीर से अलग होकर छिटकर दूर जा गिरा। वहीं सुरेश चौहान को भी काफी चोट लगी है। हाइड्रोजन गैस सिलेंडर विस्फोट की धमाकेदार आवाज सुनकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई आसपास के लोग भी धमाके की जगह नटवर स्कूल पहुँचने लगे प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का जमावड़ा लगने लगा घटनास्थल नटवर स्कूल प्रांगण में लोगो की भीड़ इकट्ठी हो गयी। घटना के बाद तत्काल कोतवाली पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए पुलिस और आयोजन समिति के लोग एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
महाराजा अग्रसेन आयोजन समिति पीड़ित पांच लाख की देगी सहायता
अग्रसेन आयोजन समिति के प्रभारी सुनील लेन्ध्रा ने दुर्घटना पर गहन दुख व्यक्त करते हुए कहा कि अग्रसेन आयोजन समिति पीड़ित को ₹5 लाख की आर्थिक सहायता देगी और साथ ही घटना के मद्देनजर आज आयोजित होने वाले समस्त कार्यक्रम स्थगित किए जाने की बात कही है।

नटवर स्कूल में बम जैसे धमाके के साथ लोगो में मचा हड़कंप गुब्बारा फूलाने के दौरान हाइड्रोजन सिलेंडर फटा एक का पांव शरीर से हुआ अलग तो दूसरा घायल

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment