अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रायगढ़ के पूर्व विधायक प्रकाश नायक के छोटे भाई जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक ने  कांग्रेस छोड़ साथियों के साथ ओपी के समक्ष ज्वाइन की भाजपा…

On: May 1, 2024 5:15 PM
Follow Us:

रायगढ़। (वायरलेस न्यूज)  रायगढ़ के पूर्व कांग्रेसी विधायक प्रकाश नायक के छोटे भाई और जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कोरबा जिले में रायगढ़ विधायक और सूबे के मंत्री ओपी चौधरी के समक्ष अपने दल बल के साथ भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली है।

अपनी स्थितीफे में उन्होंने लिखा कि

मैं कैलाश डॉ शक्राजीत नायक जिला पंचायत सदस्य के रूप में सरिया क्षेत्र ( विधानसभा रायगढ़ ) का विगत 4 वर्षों से प्रतिनिधित्व कर रहा हूं।

मेरे राजनीतिक जीवन मैं साथ देने और संवारने के लिए कांग्रेस पार्टी, नेतृत्व और बड़े भाई श्री प्रकाश नायक जी सहित मेरे सभी साथियों का आभार व्यक्त करता हूं।

आज मैं कांग्रेस पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।

रायगढ़ के पूर्व विधायक प्रकाश नायक के छोटे भाई जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक ने थामा ओपी चौधरी का दामन! कांग्रेस छोड़ साथियों के साथ ज्वाइन की भाजपा…
कैलाश नायक की फेसबुक पोस्ट
इधर उनके भाजपा प्रवेश पर मंत्री ओपी चौधरी ने बधाई दी है और अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से इसकी जानकारी दी और कहा कि

यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की नीति-रीति से प्रभावित होकर रायगढ़ के जनप्रतिनिधियों ने भाजपा का दामन थामा है। कांग्रेस के जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक जी, रायगढ़ के पूर्व विधायक के प्रतिनिधि हुकुम चंद अग्रवाल जी सहित महावीर अग्रवाल जी, कैलाश अग्रवाल जी, योगेन्द्र अग्रवाल, टिंकू अग्रवाल जी ने मोदी जी के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए बुधवार को भाजपा प्रवेश किया। इस दौरान ब्रृजेश अग्रवाल जी, आशुतोष अग्रवाल जी भी उपस्थित थे।
नायक परिवार शुरू से ही राजनीति के क्षेत्र में अपना दबदबा रखता है। इनके पिता डॉ शक्राजित नायक रायगढ़ से पूर्व विधायक के साथ साथ छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।

आपको बता दें कि उनके पिता डॉ शक्राजित नायक पहले भाजपा से सरिया विधानसभा विधायक रह चुके हैं। छत्तीसगढ़ सरकार के गठन के बाद भाजपा छोड़ उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन कर ली और इसके साथ ही सिंचाई मंत्री के रूप में अपना कार्य भी किया। सरिया सीट विलोपित होने के बाद उन्होंने रायगढ़ से चुनाव लड़ा और एक बार जीते। इसके बाद अगली विधानसभा में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

डॉक्टर साहब की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ते हुए उनके पुत्र प्रकाश नायक ने 2018 में रायगढ़ से कांग्रेस की टिकट पर विधायक का चुनाव लड़ा और कांग्रेस की लहर में जीते भी। इसके बाद कांग्रेस ने अगले विधानसभा चुनाव में उन्हें दोबारा प्रत्याशी चुना, मगर उन्हें रायगढ़ के वर्तमान विधायक ओपी चौधरी से भारी मतों से हार का सामना करना पड़ा। आज उनके छोटे भाई ने ओपी चौधरी के ही समक्ष भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment