अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रायगढ पुलिस की कांबिंग गस्त में संदिग्धों के साथ 67 फरार वारंटियों को किया गया गिरफ्तार

On: February 23, 2023 8:13 AM
Follow Us:

एसएसपी सदानंद कुमार के निर्देशन पर शहर सहित देहात थानों में चलाया गया विशेष अभियान

अभियान में साइबर और कोतवाली पुलिस ने 6 जुआरियों से 32,000 किया गया जप्त, घरघोड़ा पुलिस के हाथ आये दो बाइक चोर….

*रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार द्वारा जिले में रात्रि गस्त को और सुदृढ बनाने तथा गस्त दौरान फरार वारंटियों एवं घूमते पाये गये संदिग्धों पर प्रभावी कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं, निर्देशों के पालन में कल रात्रि एडिशनल एसपी रायगढ़ संजय महादेवा, एसडीओपी खरसिया निमिषा पांडे, एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा के नेतृत्व में जिला मुख्यालय एवं देहात थानों में पुलिस टीमों ने कॉम्बिन गस्त कर संदिग्धों एवं वारंटियों की धरपकड़ किया गया । जिला मुख्यालय में रात्रि 11:30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में रात्रि गश्त पार्टी को एडिशनल एसपी संजय महादेवा द्वारा ब्रीफ कर उनके थाना क्षेत्र के फरार वारंटियों के सकुनत में जाकर चेक करने और कार्यवाही करने के निर्देश दिए तथा चेकप्वाइंट में लगे गस्त स्टाफ को उनके एरिया में घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ करने व घूमंतु व्यक्ति के समाधान कारक जवाब नहीं देने पर पेट्रोलिंग पार्टी को पांइट देकर संदेहियों को थाना लेकर आने निर्देश दिया गया । कॉम्बिंग गस्त दौरान रात्रि *साइबर सेल एवं कोतवाली की संयुक्त टीम* द्वारा केवड़ाबाड़ी शिवा नगर क्षेत्र में जुआ फड से *06 आरोपियों को पकड़ा गया है जिनके फड से ₹32000 नगद जप्त* किया गया है । वहीं *घरघोड़ा पुलिस ने 2 संदिग्ध युवकों* को पकड़ा है जिनके पास से चोरी की बाइक बरामद हुई है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा संदेहियों से बारीकी से पूछताछ कर अन्य चोरी मामलों में माल मुल्जिम पतासाजी का निर्देश थाना प्रभारी घरघोड़ा को दिया गया हैं । इसी क्रम में कल जिले के थाना, चौकियों में *07 स्थायी वारंटी, 35 गिरफ्तारी वारंटी एवं 25 संदिग्ध घूमते युवकों को पकड़ा गया* है जिन पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है । अभियान दौरान लैलूंगा पुलिस द्वारा 04 तथा थाना घरघोड़ा, तमनार, खरसिया द्वारा 1-1 स्थायी वारंटियों को पकड़ा गया है । वहीं गिरफ्तारी वारंटियों में पुसौर, कोतरारोड़ पुलिस ने 06, कोतवाली, भूपदेवपुर ने 5-5 एवं चौकी खरसिया ने 4-4 वारंटियों को उनके सकुनत से हिरासत में लिया गया है, जिन्हें आज कोर्ट पेश किया जावेगा ।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

कतार में खड़े आमजन के बीच जाकर कलेक्टर ने सुनी फरियाद*

Leave a Comment