अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रायगढ़ : घोटालेबाज खुद की जमीन मेडिकल कॉलेज के पास बताकर एडवांस में लिया ₹1.65 लाख

On: August 24, 2021 9:21 AM
Follow Us:

रायगढ (वायरलेस न्यूज़) कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुये रिपोर्ट पश्चात आरोपी को रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी निर्मल चटर्जी पूजापाठ का कार्य करता था जो अपने परिचित को मेडिकल कॉलेज के पास स्वयं की जमीन बताकर उन्हें धोखा दिया बाद में जानकारी होने पर कि निर्मल चटर्जी के पास कोई जमीन नहीं है तो पीड़ित पक्ष पिछले 3 साल से उसे रूपये लौटाने की गुहार कर रहे थे,जिन्हें अब निर्मल चटर्जी पैसा देने से इंकार कर दिया, थाने में शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस धोखाधड़ी के अपराध में आरोपी निर्मल चटर्जी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । जानकारी के अनुसार कोतरारोड़ जय हिंद गली रायगढ़ में रहने वाली श्रीमती शिखा महंती पति गौतम कुमार महंती आज दिनांक 23/08/2021 को थाना कोतवाली में लिखित आवेदन लेकर रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची, रिपोर्ट में फरवरी 2015 में ससुर जी के क्रियाकर्म के लिए घर में *निर्मल चटर्जी निवासी वार्ड नंबर 35 स्वास्थ्य केंद्र के पीछे रायगढ़* पूजा पाठ करने आए हुए थे । धीरे-धीरे निर्मल चटर्जी का हमारे घर में आना-जाना प्रारंभ हो गया । इसी दरमियान वर्ष 2018 में निर्मल चटर्जी मेरे पति को मेडिकल कॉलेज के सामने उनकी जमीन है लेना चाहो तो सस्ते में दे दूंगा कहा गया । तब निर्मल चटर्जी से 1500 वर्ग फिट भूमि का ₹6,00,000 में सौदा किए । निर्मल चटर्जी को पति के खाते से ₹1,45,000 तथा नगद ₹20,000 *कुल ₹1,65,000* दिए थे, बाद में पता चला कि निर्मल चटर्जी की मेडिकल कॉलेज के पास जमीन ही नहीं है तब निर्मल चटर्जी को रुपए वापस करों नहीं तो शिकायत करेंगे बोले तो तब निर्मल चटर्जी रिपोर्ट नहीं बोला और वर्ष 2019 से 16 अगस्त 2021 तक ₹2000, ₹3000 कर *केवल ₹27,000* दिया । शेष रकम देने से इंकार कर गाली गलौज किया और थाने में रिपोर्ट करने पर देख लेने की धमकी दिया । थाना कोतवाली में आरोपी निर्मल चटर्जी के विरुद्ध *अपराध क्रमांक 1190/2021 धारा 420 भादवि* के तहत अपराध कायम कर थाना प्रभारी के हमराह प्रधान आरक्षक सुमन चौहान *आरोपी निर्मल चटर्जी पिता कालीपद चटर्जी उम्र 65 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 35 स्वास्थ्य केंद्र के पीछे रायगढ़* के घर जाकर हिरासत में लेकर थाना लाया गया है, जिसे रिमांड पर भेजा गया, जहां से जेल वारंट पर आरोपी को जेल दाखिल कराया गया है ।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment