अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रेलवे सुरक्षा बल राजनांदगांव ने संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा, दर्जनों मोबाइल एवं अन्य सामान बरामद*

On: June 22, 2026 1:18 PM
Follow Us:

*रेलवे सुरक्षा बल राजनांदगांव ने संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा, दर्जनों मोबाइल एवं अन्य सामान बरामद ।*

*दपूमरे, नागपुर मंडल – ( वायरलेस न्यूज 22 जून 2026)*

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल द्वारा “ऑपरेशन रेल प्रहरी” के अंतर्गत राज्य पुलिस एवं अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर रेलगाड़ियों एवं रेलवे परिसरों में होने वाले गंभीर अपराधों की रोकथाम तथा अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री चेतन दिलीपराव जिजकार के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 20 जून 2026 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट राजनांदगांव एवं स्थानीय पुलिस थाना कोतवाली, राजनांदगांव के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्टेशन परिसर के सर्कुलेटिंग एरिया में संयुक्त गश्त की जा रही थी। गश्त के दौरान राजनांदगांव स्टेशन के दक्षिण दिशा स्थित बुकिंग काउंटर के समीप एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में बैग लेकर जाते हुए देखा गया।

संदेह के आधार पर पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति ने अपना नाम जुलियस खान, निवासी बठुरिया पुलिस थाना इगरा, जिला पूर्वी मेदनीपुर (पश्चिम बंगाल) बताया। उसके पास मौजूद बैग में रखे सामान के संबंध में संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर उसे आरपीएफ पोस्ट लाकर बैग की जांच की गई।

जांच के दौरान बैग से 70 नग टच स्क्रीन मोबाइल फोन, 53 नग कीपैड मोबाइल फोन, धातु के पायल, कंगन एवं अन्य सामान बरामद हुआ। बरामद सामान के संबंध में पूछे जाने पर वह कोई वैध दस्तावेज, बिल अथवा स्वामित्व संबंधी प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका तथा लगातार भ्रामक जानकारी देने का प्रयास करता रहा।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए उक्त संदिग्ध व्यक्ति तथा बरामद सामान को आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई हेतु स्थानीय पुलिस थाना कोतवाली, राजनांदगांव को सुपुर्द कर दिया गया है। मामले की विस्तृत जांच स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

रेलवे सुरक्षा बल, नागपुर मंडल यात्रियों एवं आम नागरिकों से अपील करता है कि रेलवे स्टेशन, रेलगाड़ियों अथवा रेलवे परिसर में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल रेलवे सुरक्षा बल, ड्यूटी पर तैनात रेलवे कर्मचारियों, टीटीई अथवा रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर यात्रियों की सुरक्षा एवं संरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

कतार में खड़े आमजन के बीच जाकर कलेक्टर ने सुनी फरियाद*

Leave a Comment