अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

विधान सभा चुनाव जीतने की सफल रणनीति पर ही लोकसभा चुनाव में भी शीघ्र प्रत्याशी घोषित होंगे सर्वे टीम ने बिलासपुर से पांच नाम भेजा?

On: December 27, 2023 11:32 AM
Follow Us:

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) भाजपा छत्तीसगढ में लोकसभा चुनाव में हारी हुई बस्तर और कोरबा सीटों पर बहुत जल्द प्रत्याशी की घोषणा कर सकती है? इस पर पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सहमति बन गई है। वैसे भी विधानसभा चुनाव में हारी हुई सीट पर प्रत्याशी घोषित करने वाला फार्मूला कामयाब हो गया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव ने भी वायरलेस न्यूज को बताया है कि प्रदेश के सभी 11सीटों को जीतने का लक्ष्य बनाया गया है।इस दिशा में प्रदेश में खामियां दूर करने की रणनीति पर काम भी किया जा रहा है।
विधान सभा चुनाव में 21 सीटों को चिन्हित कर पार्टी उस पर प्रत्याशी जल्दी घोषित कर काम करना प्रारम्भ किया गया था और 10 सीट जीतने में सफल रहा था।
विधान सभा चुनाव जीतने की सफल रणनीति पर ही लोकसभा चुनाव में भी शीघ्र प्रत्याशी घोषित कर दिए जायेंगे।
फिलहाल फरवरी तक छत्तीसगढ की चार सीट रायगढ़, कोरबा, बस्तर और जांजगीर में प्रत्याशी उतारे दिए जायेंगे?
विधान सभा चुनाव में जांजगीर लोकसभा के अंतर्गत सीटों में से एक भी विधान सभा सीट नही जीत पाई थी ठीक उसी तरह रायगढ़ में चार में से सिर्फ एक ही सीट भाजपा ने जीता है बाकी के तीन सीट हार गई है।
हालाकि कमोबेश यही स्थिति कांकेर और राजनांदगांव में भी ऐसा ही हुआ है। जबकि पार्टी के रणनीति कार यह मानते है की कोरबा और बस्तर में भाजपा को अच्छी सफलता मिली है।फिर भी इन सीटों पर जीत के लिए मेहनत की जरूरत है।
*लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने सर्वे प्रारंभ क्रिया –
हाईकमान ने लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सर्वे भी प्रारंभ कर दिया है, और काम भी वही एजेंसी कर रही है जो विधान सभा के लिए दिया गया था। बेहतर प्रत्याशी के अलावा जितने वाली समीकरण और मुद्दों पर भी काम किया जा रहा है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सर्वे टीम ने बिलासपुर की सीट के लिए प्रारंभिक तौर पर पांच नाम भी भेजा है, जिनमें डा ललित मखीजा, डा अरूण पटनायक,राहुल सर्राफ, सुरेंद्र गुंबर और बृजेंद्र शुक्ला का नाम है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment