अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

विधायक प्रकाश नायक ने निर्माणाधीन कोतरारोड़ ओवरब्रीज का किया निरीक्षण
कार्य में लापरवाही के लिए विभागीय अधिकारियों को लगाई फटकार

On: June 19, 2021 1:40 PM
Follow Us:


रायगढ़(अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) करोड़ो रूपये की लागत से कोतरारोड़ थाना के बगल में बन रहे रायगढ़ के बहुप्रतिक्षित ओवरब्रिज का आज विधायक प्रकाश नायक ने निरीक्षण किया।इस दौरान यहाँ निर्माण कार्य में बढ़ती जा रही लापरवाही के लिए विधायक ने विभागीय अधिकारियों को फटकार लगाई।
उल्लेखनीय है कि पिछले करीब सालभर से रायगढ़ कोतरारोड़ थाने के बगल में बहुप्रतिक्षित ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है।निर्माणाधीन ओवरब्रिज कार्य में विभागीय अधिकारियों द्वारा लापरवाही बरतने की शिकायत वॉर्ड क्रमांक 40 के निवासियों द्वारा रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक से की गई थीं।कोतरारोड़ थाना के पीछे रहने वाले मोहल्ले वासियों ने विधायक को किये गए शिकायत में बताया कि वर्तमान में कोतरारोड़ थाना के बगल से ओवरब्रिज का निर्माण कार्य किया जा रहा हैं।यहाँ ब्रिज से लगकर नाली का निर्माण भी हो रहा है।उक्त ब्रिज की आसपास रहने वाले लोगों का आवागमन एवं पानी का निकासी इस ओवरब्रिज से लगकर होता है परंतु वर्तमान में विभागीय अधिकारियों द्वारा किये जा रहे निर्माण कार्य की वजह से वहाँ के निवासियों को परेशानी हो रही है।आवागमन एवं पानी निकासी का मार्ग बंद हो जाने के कारण आवागमन अवरुद्ध होने के साथ साथ अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।अतः इसे ध्यान में रखते हुए इस समस्या से निजात दिलाया जाना मोहल्ले वासियों के हित में होगा।
विधायक श्री नायक मोहल्ले वासियों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए शनिवार की सुबह उक्त निर्माणाधीन ओवरब्रिज का निरीक्षण किया।मौके पर मोहल्ले वासियों की शिकायत पर विभागीय अधिकारी को तलब करते हुए कहा कि आपके द्वारा एप्रोच रोड़ को नाली से अधिक ऊँचाई में बनाये जाने के कारण लोगों को आवागमन के साथ साथ अन्य कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।विधायक ने विभागीय अधिकारियों को स्प्ष्ट शब्दों में कहा कि आपके कार्य की वजह से यहां रहने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।इस लापरवाही के लिए उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment