अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

शहर की सड़क निर्माण के लिए शासन से 32 करोड़ की मांग
0 एमआईसी की बैठक में लिया गया निर्णय

On: March 8, 2022 7:33 AM
Follow Us:


रायगढ़।(वायरलेस न्यूज़) शहर की सड़कों को बनाने के लिए 32 करोड़ की मांग शहर सरकार द्वारा शासन से की जाएगी। इसके लिए शासन को पत्र लिखने का निर्णय एमआईसी बैठक में लिया गया।
सोमवार की दोपहर 3:00 बजे से बैठक मेयर श्रीमती जानकी काटजू की अध्यक्षता में एमाइसी की बैठक शुरू हुई। बैठक में शहर भर की विभिन्न सड़कों को बनाने के लिए विभिन्न एजेंडा में करीब 32 करोड़ रुपए का एस्टीमेट स्वीकृति के लिए रखा गया, जिसे शासन को पत्र भेजने की स्वीकृति दी गई। इसी तरह राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना अंतर्गत पात्र 21 हितग्राही, मुख्यमंत्री विधवा पेंशन के चार, इंदिरा गांधी वृद्धा पेंशन के 33, इंदिरा गांधी विधवा पेंशन के 28, सुखद सहारा पेंशन के 16, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 03 आवेदनों को स्वीकृति दी गई। नगर निगम के अंतर्गत विभिन्न जोन में प्लेसमेंट सफाई कार्य, लोककर्म विभाग एवं कार्यालय, जल विभाग, जल एवं उद्यान विभाग, वाहन विभाग, वाहन एवं विद्युत विभाग में प्लेसमेंट कर्मचारियों की सप्लाई निविदा करने की स्वीकृति दी गई। इसी तरह बैठक में विभिन्न वार्डों के विकास कार्यों को स्वीकृति दी गयी। बैठक में एमआईसी सदस्यों द्वारा एजेंडा से संबंधित किए गए प्रश्नों के उत्तर उपायुक्त श्री सुतीक्षण यादव ने दिए। बैठक में एमआरसी सदस्य श्री रात्थू जायसवाल, श्री रमेश भगत, श्री प्रभात साहू, श्री शेख सलीम नियारिया, श्री संजय चौहान, श्री संजय देवांगन, श्री राकेश तालुकदार, श्री विकास ठेठवार श्रीमती लक्ष्मीन मिरी उपस्थित थे।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment