अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

शहर सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल से शहर हुआ बदहाल: सुभाष पाण्डेय

On: January 7, 2023 9:52 AM
Follow Us:

कांग्रेस ने घोषणा पत्र के एक भी वायदा को नही निभाया

रायगढ़: नगर निगम के पूर्व सभापति एवम भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पार्षद सुभाष पाण्डेय ने शहर सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल में शहर को बदहाली में छोड़े जाने का आरोप लगाया है,नगर निगम के कांग्रेस सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के पश्चात भी कांग्रेस के द्वारा किए गए घोषणा पत्र का एक भी कार्य पूर्ण नही हुआ !
संजय मार्केट के निर्माण के कार्य प्रारंभ नही हुए,सफाई व्यवस्था में पूरे शहर में चारो तरफ कचरों का अंबार लग गया वही ट्रांसपोर्ट नगर को कचरों के डंपिंग वार्ड बना दिया गया !
शहर के सभी मुख्य सड़कों अत्यंत ही जर्जर एवम खस्ता हाल हो गई है,अमृत मिशन योजना के अंतर्गत 48 वार्डो में शुद्ध पेयजल 24 घंटे दिए जाने का केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना पर नगर निगम ने पानी फेर दिया , अनेकों वार्डो में वर्षकाल एवम शीतकाल में पहली बार शहर में पेयजल का संकट उत्पन्न हो गया ,बगैर योजना के सबमर्सिबल पंप बोर को उखड़कर ले जाया जा रहा है ,ट्रांसपोर्ट नगर को सुव्यवथित करने का घोषणा धरा रह गया है,शहर के मध्य एक करोड़ की लागत से बनाई गई सामुदायिक भवन जो पुरानी बस्ती में निर्मित तीन वर्ष पूर्ण होने के बाद भी आज तक आरंभ नही की गई जिससे 8 से 10 वार्डो के निवासियों को अनेक मांगलिक कार्यक्रम की सेवा से वंचित होना पड़ रहा है ,प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्मित मकान गरीबों को ना देकर धनाढ्य लोगों को विक्रय किया जा रहा है !
शहरी क्षेत्रों में भूमि हिनो को पट्टा वितरण किए जाने का घोषणा अब तक अमल नहीं किया गया है ,कांग्रेस के तीन वर्ष के नगर सरकार के कार्यकाल ने रायगढ़ की जनता को घोर निराश किया है !

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment