अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

संसदीय सचिव यूडी मिंज गोवा के लिए हुए रवाना

On: October 8, 2021 9:42 AM
Follow Us:

जशपुर (वायरलेस न्यूज़ ) :-छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देश पर कुनकुरी के युवा विधायक एवं संसदीय सचिव यूडी मिंज शुक्रववार को गोवा के लिए रवाना हुए।वें छत्तीसगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में हिस्सा लेनें के लिए नृत्य दलों को निमंत्रण देनें के लिए अधिकारी की टीम के साथ गोवा गए है।उनके साथ संयुक्त कलेक्टर रवि राही, संसदीय सचिव निज सचिव संतोष यादव एवं सरीन राज भी गए हैं।

ज्ञात रहे कि छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार 28 अक्टूबर से 1 नवम्बर तक रायपुर राजधानी में द्वितीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन किया गया है।इस आयोजन में सभी राज्यों एवं केंद शासित प्रदेशों के आदिवासी दलों को महोत्सव में सम्मिलित होने निमंत्रण दिया जा रहा है।छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव एवं विधायक कुनकुरी को छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा गोवा राज्य की जिम्मेदारी दी गई है।इस निर्देश के तहत संसदीय सचिव शुक्रवार को सुबह रायपुर से रवाना हुए।

गोवा रवाना होने के पूर्व संसदीय सचिव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आयोजित द्वितीय आदिवासी नृत्य महोत्सव को यादगार बनाने के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है।इस महोत्सव में विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के आदिवासी दल शामिल होकर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।निश्चित तौर से यह आयोजन भव्य व यादगार होगा।छत्तीसगढ़ शासन द्वारा लिया गया यह निर्णय सराहनीय है इससें आदिवासी नृत्य दलों कलाकारों को प्रोत्साहन मिलेगा।छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मुझे गोवा राज्य के आदिवासी दलों को इस महोत्सव में शामिल होने के लिए निमंत्रण देनें की जो जिम्मेदारी दी गयी है, उसे मैं अपना सौभाग्य समझता हूं।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार कला व कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए जो यह आयोजन कर रहीं है वह प्रशंसनीय है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

कतार में खड़े आमजन के बीच जाकर कलेक्टर ने सुनी फरियाद*

Leave a Comment