● सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र-छात्राओं को महिला रक्षा टीम ने किया अपराधों से जागरूक…..
*रायगढ़* । सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लक्ष्मीपुर रायगढ़ में महिला रक्षा टीम की ओर से सुरक्षा व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें महिला रक्षा टीम प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक मंजू मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को बाल अधिकार, साइबर क्राईम व लैंगिक अपराधों के संबंध में जानकारी दिया गया तथा रक्षा टीम के सदस्यों द्वारा डेमो प्रदर्शन कर सेल्फ डिफेंस के तरीके बताए गए । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीना के दिशा-निर्देशन एवं एडिशनल एसपी आईयूसीएडब्ल्यू डॉ राजेंद्र प्रसाद भैया के मार्गदर्शन पर महिला रक्षा टीम जिले के विभिन्न स्कूलों में जाकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है । उन्हें बढ़ते साइबर क्राइम तथा लैंगिक अधिकारों के संबंध में जानकारी देकर पुलिस द्वारा दिए जाने वाले सहयोग के बारे में बताया जा रहा है । आज महिला रक्षा टीम द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र-छात्राओं को समाज में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध जैसे महिलाओं एवं बच्चों की मानव तस्करी, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, जबरन मजदूरी, बाल विवाह आदि अपराधों के संबंध में जानकारी दिया गया और उन अपराधों से बचने के महत्वपूर्ण तरीके बताए गए । महिला रक्षा टीम प्रभारी द्वारा वर्तमान में हो रहे साइबर अपराधों के संबंध में जानकारी देकर मोबाइल के इस्तेमाल पर विशेष सावधानी बरतने तथा लॉटरी, स्कैच कूपन आदि के झांसे में आने की जानकारी दिया गया और छात्र-छात्राओं को "अभिव्यक्ति ऐप" तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबर व महिला रक्षा टीम प्रभारी एवं स्टाफ के नंबर से अवगत कराया गया । इस दौरान महिला रक्षा टीम के सदस्यों के साथ स्कूल के अध्यापकगण मौजूद थे ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो






