अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

साई कृपा आनलाईन सेंटर में रेसुब रायगढ ने मारा छापा हजारों की 18 टिकटो सहित एक युवक चढ़ा हत्थे

On: January 9, 2023 9:34 AM
Follow Us:

साई कृपा आनलाईन सेंटर में रेसुब रायगढ ने मारा छापा हजारों की 18 टिकटो सहित एक युवक चढ़ा हत्थे रायगढ। (वायरलेस न्यूज) रेल सुरक्षा बल रायगढ ने रविवार को उच्चाधिकारियों से मिले दिशानिर्देश में कल लगातार रेल्वे के ई टिकट बनाने वाले लोगो पर शिकंजा कसना शुरू कर जूटमिल के ट्रांसपोर्ट नगर में साई कृपा ऑनलाइन सेंटर में दबिश देकर एक युवक को हजारों रुपये के ई टिकट के साथ गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हासिल की है। इस संबन्ध में रेल सुरक्षा बल रायगढ प्रभारी निरीक्षक राजेश वर्मा ने वायरलेस न्यूज़ को बताया कि रेल सुरक्षा बल के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ए एन सिन्हा के निर्देशन एवं वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त बिलासपुर दिनेश सिंह तोमर के मार्ग दर्शन में
दिनांक 08 जनवरी 2023 रविवार को मंडल मुख्यालय बिलासपुर के आदेशानुसार पोस्ट प्रभारी रेसुब पोस्ट रायगढ़ के नेतृत्व में, उप निरीक्षक अखिल सिंह साथ में हमराह बल सदस्यों के साथ मुखबिर सूचना के अधार पर स्थानीय पुलिस थाना-जूटमील के सहयोग से ट्रान्सपोर्ट नगर में स्थित “सांई कृपा आन लाईन सेन्टर” दुकान रेलवे ई टिकट के अवैध कारोबार के रोकथाम हेतु लगभग समय 12ः00 बजे दबिश दिया गया। नाम व पता पूछने पर अपना नाम अमित सिंह, पिता- प्रेम बिहारी सिंह, उम्र-26 वर्ष, भक्तिन डीपा, वार्ड क्र.42, थाना-जूटमील, जिला-रायगढ़ (छ.ग.) बताया। तत्पश्चात रेलवे ई टिकट बनाने के संबंध में एवं इलेक्ट्रानिक समानों को जांच हेतु नोटिस देकर कम्प्यूटर सिस्टम को जांच किया गया। जिसमें अमित सिंह के 02 पर्सनल यूजर आईडी से बने रेलवे ई टिकट मिले, एक यूजर आईडी amee150 से 10 नग रेलवे ई टिकट एवं दूसरा यूजर आईडी sandy150302 से 08 नग रेलवे ई टिकट बनाया हुआ मिला। जिसमें दोनों यूजर आईडी से कुल 18 नग रेलवे ई टिकट की कुल कीमत-16721.50 है (03 नग Future Ticket कीमत रू. 3277.15/- है एवं 15 Past Ticket जिसकी कीमत रू.13444.35/-है)। रेलवे ई टिकट बनाने के संबंध में वैध अनुज्ञप्ति पेश करने हेतु नोटिस दिया गया। जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि किसी प्रकार का वैध अनुज्ञप्ति नहीं है। मामला रेलवे अधिनियम कि धारा 143 का पाकर उक्त व्यक्ति का स्वीकारोक्ति बयान दर्ज किया गया। आगे पूछताछ में बताया कि उक्त दुकान अपने पिताजी श्री पे्रम बिहारी सिंह के नाम पर है। जिसमें बताया ग्राहकों के मांग पर प्रत्येक टिकट में 100/- अतिरिक्त चार्ज कमीशन के रूप में लेकर टिकट बनाना बताया। उक्त टिकट को बनाने के लिए दो मेल आई.डी जिसमें एकsaikripa776@gmail.com एवं दूसरा sandipskp512@gmail.com लेन देन हेतु पेटीम पेमेंट बैंक खाता क्रमांक 918982152628 और OTP हेतु मोबाईल क्रमांक 8839126010 का प्रयोग कर अपने Dell कंपनी का सी.पी.यू, की-बोर्ड व माउस है एवं प्रिंटर Cannon-G2060 का प्रयोग कर टिकट उपलब्ध कराना बताया। उक्त व्यक्ति के विरूद्ध रेसब रायगढ़ अपराध क्रमांक 27/2023 दिनांक 08.01.2023 पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया।रेल सुरक्षा बल रायगढ की इस कार्यवाही से अवैध रेल टिकट बनाने वाले दलालों में हड़कंप मच गया है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

कतार में खड़े आमजन के बीच जाकर कलेक्टर ने सुनी फरियाद*

Leave a Comment