बिलासपुर । (वायरलेस न्यूज़) पर्यावरण सहित सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्थान शांभवी फाउंडेशन के द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पर्यावरण के क्षेत्र में जागरूकता के साथ विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत आसपास के गाँव के किसानों को एक हजार फलदार वृक्षों का निशुल्क वितरण लक्ष्य रखा गया है।

वितरण के दिवस आज सल्फा मनियारी एवं आसपास गाँव के सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष छोटे स्कूली बच्चे उत्साह के साथ शामिल होकर फलदार पौधे गांव घर लेकर गये । कार्यक्रम परिवारिक वातावरण में ग्राम-मनियारी, सल्फा
में 16 जुलाई, दिन- शनिवार
को आयोजित किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रकाश सोंथालिया, संयोजक, पुन: हरियाली टीम एवं भुवन वर्मा, संयोजक हरिहर आक्सीजन वृक्षारोपण सहित पर्यावरण प्रेमियों की उपस्थिति रही।
प्रकाश सोंथालिया ने किसान भाइयों एवं महिलाओं को पर्यावरण संतुलन ग्लोबल वार्मिंग की गंभीरता से समझाते हुए पौधारोपण की महत्ता पर प्रकाश डालें । भुवन वर्मा ने पर्यावरण संतुलन के साथ किसानों के आर्थिक मजबूती के साथ लाभ हो इन्हीं भावनाओं को लेकर फलदार पौधे आम, पपीता, सीताफल, बीही, नीम्बू, मुनगा इत्यादि का रोपण की बात कहे ।
वही पौधा वितरण के साथ-साथ भुवन वर्मा द्वारा लोगों को सिंगल यूज़ पॉलिथीन के दुष्परिणाम को जन जागरूकता करते हुए कपड़े के बैग का वितरण किया गया ।
शंभवी फाउंडेशन की फाउंडर श्रीमती शिल्पी केडिया द्वारा अब तक चलाए गए प्रकल्प की जानकारी देते हुए बताई कि विगत 15 वर्षों से वे आसपास गाँव की लड़कियों महिलाओं को कंप्यूटर एवं सिलाई कढ़ाई की ट्रेनिंग निशुल्क दे रही हैं । यहां से प्रशिक्षित कुछ लड़कियों का भोजपुर टोल प्लाजा एवं पुलिस विभाग में नौकरी भी लग चुकी है । कुछ अपने ससुराल में बुटीक खोल कर आय अर्जित कर रही हैं । शांभवी फाउंडेशन के संरक्षक सलाहकार हरीश केडिया जी ने सब का आभार व्यक्त करते हुए किसान भाइयों को फलदार पौधे की महत्ता पर विस्तृत जानकारी देते हुए फलदार पौधों का वितरण कराये ।
कार्यक्रम के प्रमुख आयोजक शंभवी फाउंडेशन के प्रमुख
मुकेश अग्रवाल,शिल्पी केडिया
शांभवी अग्रवाल,प्रांशु अग्रवाल
हरीश केडिया,विद्या केडिया, रश्मि सोंथालिया, अथर्व सोंथालिया सहित फाउंडेशन के सदस्यगण विशेष रूप से उपस्थित थे। ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो




