पंचायत विभाग से इस्तीफा देकर टी.एस. बाबा ने दिखाया अपने ही सरकार को आईना – JCCJ
8 लाख प्रधानमंत्री आवास से वंचित हुए ग्रामीण, छत्तीसगढ़ सरकार जिम्मेदार – JCCJ
कांग्रेस का अंतर्कलह उजागर, वर्चस्व की लड़ाई में जनता के अधिकारों का हनन – भगवानू
रायपुर, (वायरलेस न्यूज़) छत्तीसगढ़, दिनांक 16 जुलाई 2022। छत्तीसगढ़ सरकार के कद्दावर मंत्री टी. एस. बाबा के द्वारा पंचायत विभाग से इस्तीफा दिए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मुख्य प्रवक्ता भगवानू नायक ने कहा कि मंत्री टी. एस. बाबा के इस्तीफे से कांग्रेस का अंतर्कलह खुलकर सामने आ चुका है। मंत्री टी. एस. बाबा ने अपने ही सरकार को आईना दिखाने का काम किया है। जिस तरीके से टी. एस. बाबा ने अपने 4 पन्नों की इस्तीफा में अपने दर्द को लिखा है इससे स्पष्ट है कि प्रदेश में जब एक मंत्री की सुनवाई नहीं हो रही है तो आम जनता को कौन सुनेगा ?
भगवानू नायक ने कहा मंत्री टी.एस. बाबा के इस्तीफे से यह भी स्पष्ठ हो गया है कि छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 8 लाख ग्रामीण वंचित हुए है उसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार जिम्मेदार है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो






