अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

हजारों की ई टिकट के साथ एक युवक को छिंदवाड़ा आरपीएफ ने किया गिरफ्तार

On: July 11, 2025 10:21 AM
Follow Us:

हजारों की ई टिकट के साथ एक युवक को छिंदवाड़ा आरपीएफ ने किया गिरफ्तार

छिंदवाड़ा। वायरलेस न्यूज नेटवर्क। आरपीएफ की विशेष टीम ने दस जुलाई को पोस्ट प्रभारी छिंदवाड़ा के साथ एक टीम ने कंप्यूटर आनलाइन दुकान में दबिश देकर एक युवक को अवैध रेल्वे ई टिकट बनाते हुए गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हासिल की है। छिंदवाड़ा रेल सुरक्षा बल पोस्ट से मिली जानकारीव के अनुसार दिनांक 10 जुलाई 2025 को निरीक्षक उषा बिसेन हमराह बलसदस्यों के साथ दिनांक 10 जुलाई 25 को समय 14.00 बजे सिग्मा कंप्यूटर ऑन लाइन की दुकान केवलारी के दुकान संचालक कमल खेमचंद साहू उम्र 42 वर्ष निवासी-केवलारी जिला शिवनी की सहमती प्राप्त कर गवाहों के समक्ष समय 14.30 बजे छपामारी कर दुकान में रखे कंप्यूटर सिस्टर को चैक करने पर पर्सनल आई डी0 KEOLARIKAMAL से कुल 18 नग अन्य यात्रीयों के लिए रेलवे का आरक्षित ई टिकट का बनाया जाना पाया गया हैं। पुछताछ करने पर निजी लाभ के लिए अपने पर्सनल युजर आई.डी. का प्रयोग कर अन्य यात्रियों के लिए टिकट बनाना बताया टिकट बनाने के संबंध में उससे लाईसेंस की मांग किया गया तो उसने कोई भी रेेलवे का अधिकृत लाईसंेस नही दिखा पाया एवम अपनी गलती को स्वीकार,मौका पर ज़ब्ती की करवाई कर दुकान संचालक के द्वारा किया गया कार्य रेल अधिनियम की धारा 143 में दंडणीय प्रथम दृष्ट्या पाया गया हैं। उपरांत घटना स्थल पर मौजूद गवाहो के समक्ष संपूर्ण कार्यवाहीं कर आरोपी सहित जप्त संपति LG company Decktop,CPU Intex company एवं Epson का प्रिंटर सहित 10 नग e टिकट के साथ आरोपी को समय 22.30 बजे थाना लाया,आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 269/25 धारा 143 दिनांक 10.7.25 का मामला पंजीबद्ध कर आरोपी के जमानत का लाभ देते हुए BNSS धारा 35(3) के नोटिस जारी कर छोड़ा गया । मामले की जांच निरीक्षक उषा बिसेन के द्वारा की जा रही है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में हाथीदांत तस्करी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा

आर पी एफ दुर्ग ने शंकर नगर दुर्ग के टिकट दलाल को किया गिरफ्तार

रायपुर एस पी की सूचना पर नागपुर आरपीएफ ने समता एक्सप्रेस से दो संदिग्ध आरोपी से 50 लाख नगदी और 25 लाख का सोना जप्त किया

आरपीएफ दुर्ग द्वारा दुबई में काम कर रहे 22 साल पुराने टिकट दलाली केस के स्थाई वारंट (PNBW)  के आरोपी कका रेलवे कोर्ट रायपुर में सरेंडर

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राजनांदगांव रेलवे स्टेशन का कायाकल्प* *आधुनिक सुविधाओं और सांस्कृतिक विरासत का अनूठा संगम*

रेसुब ऊसलापुर ने करगीरोड स्टेशन में मालगाड़ी डिरेलमेंट मामले का मुख्य आरोपी पवन नायक को पुष्पराजगढ़ से किया गिरफ्तार

Leave a Comment