रायपुर (वायरलेस न्यूज़) पब्लिक रिलेशन्स सोसाइटी आफ इंडिया रायपुर चैप्टर की ओर से दिनांक 30 मई 2021 दिन रविवार को प्रातः 10.00 बजे से हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर कोविड -19 : जनसंपर्क एवं मीडिया के समक्ष चुनौतियां और समाधान विषय पर राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया । यह आयोजन वर्तमान परिस्थितियों में कार्य कर रहे पत्रकारों, जनसंपर्क अधिकारियों, रिपोर्टर, फोटोग्राफर एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडियाकर्मियों, संचारविदों, विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं मीडिया शिक्षकों के लिए काफी महत्वपूर्ण रहा है।
वेबिनार में मुख्य अतिथि के रूप में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो बल्देव भाई शर्मा ने अध्यक्षता की ,पब्लिक रिलेशन्स सोसाइटी आफ इंडिया के नेशनल प्रेसिडेंट डा अजीत पाठक भी शामिल हुए । इस अवसर पर मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार व दैनिक भास्कर नागपुर के समूह संपादक श्री प्रकाश दूबे, विशिष्ट अतिथि श्री प्रदीप जैन, सदस्य, प्रेस काउंसिल आफ इंडिया तथा संपादक, दैनिक विश्व परिवार, और वक्ता श्री शिवशंकर शर्मा, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, एम्स, रायपुर ने भी शिरकत की । कोरोना काल में जनसंपर्क एवं मीडिया के अनेक प्रोफेशनल्स को इस वेबिनार में कोरोना की चुनौतियों का सामना करने एवं समाधान की दिशा में नया दृष्टिकोण सामने आया । गुगल मीट के माध्यम से आयोजित इस वेबिनार में देश भर के जनसंपर्क अधिकारी, मीडिया प्रोफेशनल्स, विद्यार्थी, शोधार्थी एवं शिक्षकगण भी हिस्सा लिए उक्ताशय की जानकारी चेयरमैन पी आर एस आई डॉ शाहिद अली ने दी।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
