पुलिस ग्राउंड से प्रारंभ होकर तिलक नगर हनुमान मंदिर में महाआरती के साथ होगा शोभायात्रा का होगा समापन.
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज)आज हिन्दू नववर्ष आयोजन समिति की कार्य विस्तार एवं कार्य विभाजन के रूपरेखा तैयार करने हेतु अंतिम महाबैठक राम मंदिर के प्रांगण में रखी गई थी.
इस बैठक में नगर के सभी धर्म प्रेमी भक्तजन समाज सेवी मातृ शक्तियां बैठक में उपस्थित हुई, शोभा यात्रा की संपूर्ण मार्ग को भगवामय किया जाएगा एवं हर चौक चौराहे को बड़े ही भव्य एवं दिव्य रूप से सजाया जा रहा है.
शोभा यात्रा में पंथी नृत्य कर्म नृत्य ढोल ताशे बैंड भगवान की सुसज्जित झांकी उड़ीसा की प्रसिद्ध झांकी एवं प्रयागराज से संजीव हनुमान जी की झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगी और शोभा यात्रा अपने दसवीं वर्ष में प्रवेश कर रही है इसलिए समापन स्थल तिलक नगर हनुमान जी की महाआरती के पश्चात प्रभु श्री राम जी के चित्रों का वर्णन संगीत में रूप से जबलपुर से आकर विशेष दल करेगा साथ ही साथ विक्रमदित्य के महत्व के बारे में भी नगर के लोगों को अवगत कराया जाएगा.
इस वर्ष समाज प्रमुखों का पुरोहितों के द्वारा श्रीफल देकर सम्मान भी किया जाएगा.
समिति ने यह भी निर्णय लिया कि बचे हुए शेष दिनों में व्यक्तिगत रूप से भी घर-घर जाकर लोगों को शोभायात्रा में सम्मिलित होने का निमंत्रण भी दिया जाएगा और अपने घरों में संध्याकालीन पांच दीपक जलाएं एवं घर में एक भागवत ध्वज फहराने का भी आग्रह निवेदन किया जाएगा
तिलक नगर हनुमान मंदिर में महाआरती के पश्चात भोग प्रसाद का भी वितरण किया जाएगा विशेष व्रतधारी के लिए फलहारी की भी व्यवस्था रखी गई है
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
