अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

अजगरबहार में वृहद समाधान शिविर का आयोजन हुआ, कई अहम फैसला ऑन द स्पॉट किया गया

On: March 14, 2022 12:04 PM
Follow Us:

(पुष्पेन्द्र श्रीवास वायरलेस न्यूज़)। कोरबा जिला प्रशासन द्वारा सरकार तुंहर द्वार के अंतर्गत 14 मार्च को विकासखंड कोरबा के ग्राम पंचायत अजगरबहार में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। कोरबा कलेक्टर रानू साहू, जिला पंचायत सीईओ नूतन कुंवर , एसपी भोज राम पटेल, जनपद पंचायत सीईओ ,हरीश परसही, संदीप कवर सहित बड़ी संख्या में अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे इस शिविर में अजगरबहार क्लस्टर के अंतर्गत 19 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणजन सेवाओं से लाभान्वित हुवे। शिविर के पहले क्लस्टर के अंतर्गत आने वाले गांव में डोर टू डोर सर्वे करके ग्रामीणजनों की समस्याओं से संबंधित आवेदन लिए आवेदनों का विभाग वार निराकरण कर समाधान शिविर में ग्रामीणों को समस्याओं के समाधान से अवगत कराया गया और सेवाएं प्रदान की गई। अजगरबहार में आयोजित समाधान शिविर में क्लस्टर के अंतर्गत 19 ग्राम पंचायतों में अजगरबहार, जामबहार, चुईया, बेला, दोंदरो, सोनपुरी, सोनगुढ़ा, धनगांव, तिलाईडांड, कछार, माखुरपानी, सतरेंगा, गढ़उपरोड़ा, लेमरू, देवपहरी, अरसेना, बड़गांव, डोकरमना एवं नकिया शामिल हुआ है।

समाधान शिविर में विभागों द्वारा हितग्राहियों से शिविर के 10 दिन पहले हुए घर घर सर्वे के दौरान प्राप्त आवेदनों का समाधान कर सेवाएं प्रदान की गई। फौती नामांतरण, नामांतरण, आपसी बंटवारा, सीमांकन, किसान किताब प्रदाय करना, बी-1 वाचन, आय, जाति, निवास हेतु पटवारी प्रतिवेदन प्रदान करना, राशन कार्ड, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र, वन अधिकार पत्रक, मनरेगा जॉब कार्ड, मनरेगा मातृत्व भत्ता, ई-श्रम कार्ड, नवीन राशन कार्ड वितरण, राशनकार्ड में त्रुटि सुधार, दिव्यांग, बुजुर्ग का राशन कार्ड वितरण किया गया विद्यार्थियों को आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र प्रदान करना, दिव्यांगजनो को सहायक उपकरण, मोट्राईज्ड ट्रायसायकल, व्हीलचेयर, ट्रायसायकल, बैसाखी, श्रवण यंत्र इत्यादि वितरण एवं अन्य सुविधा, पेंशन से संबंधित शिकायतों का निराकरण आदि सेवाएं समाधान शिविर में प्रदान की गई। शिविर में दिव्यांगता प्रमाण पत्र वितरण, गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों की पहचान, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं औषधि वितरण, आयुष्मान कार्ड बनाया जाना व वितरण, छत्तीसगढ़ महिला कोष से महिला स्व सहायता समूह को ऋण स्वीकृति चेक, ऋण माफी प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment