अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

अधिवक्ताओ ने निकाली बाइक रैली झांकी और चौक चोराहों में नुक्कड़ नाटक किया

On: March 13, 2022 6:17 PM
Follow Us:

रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) । रायगढ़ अधिवक्ता संघ की ओर से रविवार को बाइक रैली निकाली गई यह बाइक रैली भ्रष्टाचार के खिलाफ अधिवक्ताओं की ओर से चलाए जा रहे आंदोलन का हिस्सा थी। इस बाइक रैली में एक भ्रष्टाचार की झांकी भी सम्मिलित की गई थी जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी। अविनाश बाइक रैली के दौरान शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर अधिवक्ताओं की ओर से नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया इस नुक्कड़ नाटक के सभी कलाकार अधिवक्ता संघ के सदस्यों में से थे। इनकी ओर से तहसील न्यायालय में व्याप्त भ्रष्टाचार और न्यायालय में प्रशासनिक हस्तक्षेप की जीवंत झांकी प्रस्तुत की गई।

यह रैली रायगढ़ के अंबेडकर चौक से निकलकर रामनिवास टॉकीज सुभाष चौक और स्टेशन चौक होते हुए शक्ति गुड़ी चौक और फिर ढिमरा पुर चौक पहुंची जहां से वापस चांदनी चौक होते हुए सुभाष चंद्र बोस चौक और फिर वापस अंबेडकर चौक स्थित धरना स्थल पर समाप्त हुई।

रायगढ़ के अलावा खरसिया एवं विभिन्न तहसील अधिवक्ता संघ के प्रतिनिधि भी हुए शामिल

रायगढ़ जिला अधिवक्ता संघ की ओर से रायगढ़ में निकाली गई बाइक रैली में अपनी सहभागिता दर्ज कराने खरसिया अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष भोगी लाल यादव और उनकी टीम यहां पहुंची थी इसके अलावा रायगढ़ जिले के अन्य तहसील अधिवक्ता संघों की ओर से भी कई प्रतिनिधि रैली में शामिल होने पहुंचे हुए थे।

नुक्कड़ नाटक में क्या थी खास झलक

नुक्कड़ नाटक मैं तहसील न्यायालय को प्रदर्शित करते हुए वहां चल रही भ्रष्टाचार की दुकान मैं गरीब पक्षकारों का शोषण और रुपए के दम पर काम होने को प्रदर्शित किया गया वही अधिवक्ताओं के साथ बीते दिनों किस प्रकार की ज्यादिति प्रशासन की ओर से की गई उसका विस्तृत नजारा वहां देखने को मिला इसके अलावा न्यायपालिका कार्यपालिका का किस प्रकार से हस्तक्षेप हो रहा है उसे भी बखूबी प्रदर्शित किया गया। नुक्कड़
में अधिवक्ता संघ के ये सदस्य सम्मिलित रहे।

तहसीलदार – राजेश जाटवर
नायब तहसीलदार – ताहिरा बानो
मालदार पार्टी – श्रीमती काजल पैंकरा
मालदार पार्टी – आशा शर्मा
गरीब आदमी – सुमीत दत्ता
कलेक्टर – प्रवीण त्रिपाठी
बाबू – टंकेश्वर प्रसाद चौधरी
चपरासी – राजु मैत्री
वकील – धवल किशोर
कोरस – उपासना कुलदीप, चंद्र प्रभा पटेल
प्रतिनिधि मंडल- सत्येंद्र सिंग, महेन्द्र यादव
कथावाचक- तन्मय बनर्जी
संयोजन- राजश्री अग्रवाल

सौंपा गया कलेक्टर को ज्ञापन

अधिवक्ता संघ की ओर से बाइक रैली के समापन पश्चात कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर की अनुपस्थिति में एडिशनल कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और अपनी स्थानीय मांगों को पूरा करने निवेदन किया। जिस पर एडिशनल कलेक्टर ने सभी स्थानीय मुद्दों और मांगों को शीघ्रता से पूरा करने का आश्वासन दिया।

संघर्ष समिति के सह संयोजक ने क्या कहा

संघर्ष समिति के सह संयोजक ने इस बाइक रैली के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस रैली में लगभग 200 बाइक रायगढ़ की सड़कों पर एक साथ निकाली गई इस रैली में मौजूद अधिवक्ताओं ने भ्रष्टाचार विरोधी नारे लगाए। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा आगामी दिनों राजधानी में भी महारैली निकाली जाएगी। हम आपस में बैठकर यह तय करेंगे कि इस आंदोलन की आगामी रणनीति क्या होगी।

एडिशनल कलेक्टर कुरुवंशी ने दिया आश्वासन

एडिशनल कलेक्टर कुरुवंशी ने बताया कि अधिवक्ता संघ की ओर से सौपे गए ज्ञापन में अधिकांश मांग स्थानीय स्तर की है। जिन्हें पूरा करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर विचार किया जाएगा और शीघ्र ही इन्हें पूरा करने हेतु कदम उठाया जाएगा।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment