बीट गार्ड के बाद डिप्टी रेंजर पर गिरी गाज, सी सी एफ मनोज पांडेय किया निलंबित
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) मरवाही वन मंडल के गौरेला रेंज अंतर्गत पीपरखूंटी में अवैध कटाई मामले में एक और बड़ी कारवाही हुई है। बिलासपुर वन वृत्त के सी सी एफ श्री मनोज पांडेय ने डिप्टी रेंजर को निलंबित कर दिया है।
इसके पूर्व डीएफओ ने बीट गार्ड को निलंबित कर दिया था। मरवाही वन मंडल के पीपरखुटी अंतर्गत 5कंपार्टमेंट में 122वृक्षों को काट दिया गया।अब इन वृक्षों के ठूंठ ही शेष रह गए हैं। यह बड़ा मामला है। यही कारण है कि शिकायत मिलने के राज्य उड़नदस्ता टीम जांच के लिए पहुंची। जांच के बाद टीम ने रिपोर्ट सौंपी जिसमें अवैध कटाई की पुष्टि की गई। ऐसा सुरक्षा के अभाव में हुआ। इसी के मद्दे नजर सबसे पहले बीट गार्ड दीपक सिदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कहीं न कहीं रेंजर व डिप्टी रेंजर की लापरवाही में इस नुकसान के जिम्मेदार हैं। अवैध कटाई से विभाग को दो लाख 60हजार का नुकसान हुआ है।
इसी वजह से डीएफओ ग्रीष्मी चांद ने गौरेला रेंजर प्रबल कुमार दुबे और डिप्टी रेंजर संत राम रजक के निलंबन का प्रस्ताव उच्च स्तर पर भेजा। इस पर सी सी एफ श्री मनोज कुमार पांडेय ने रेंजर को निलंबित कर दिया है। उन्होंने अपने आदेश में यह स्पष्ट लिखा है कि अनुशासन हीनता व लापरवाही की वजह से यह कार्यवाही की जा रही है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कटघोरा वन मंडल होगा। इस कार्यवाही से वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
