*वाणिज्य विभाग की की स्पेशल टीम की सतर्कता से यात्री का खोया बैग सुरक्षित बरामद |*
बिलासपुर – ( वायरलेस न्यूज) 29 अप्रैल 2026
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में यात्री सेवा एवं सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। वाणिज्य विभाग की स्पेशल टीम की तत्परता एवं मुस्तैदी से एक यात्री का खोया हुआ बैग सुरक्षित रूप से बरामद कर उसे वापस सौंप दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यात्री श्री उमेश राठौर किसी ट्रेन से बिलासपुर स्टेशन पहुंचे थे। उनके पास अधिक सामान होने के कारण वे प्लेटफॉर्म से बाहर निकलते समय गेट नंबर 1 से अपने वाहन की ओर गए और अन्य सामान वाहन में रख लिया, लेकिन उनका एक बैग अनजाने में स्टेशन परिसर में ही छूट गया। घर पहुंचने पर बैग के गुम होने का एहसास होने पर वे तत्काल स्टेशन वापस आए और वाणिज्य विभाग की स्पेशल सेल से संपर्क किया।
सूचना प्राप्त होते ही वाणिज्य विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए स्टेशन परिसर में सघन खोज अभियान चलाया। टीम के प्रयासों से उक्त बैग स्टेशन के रैंप के समीप सुरक्षित अवस्था में बरामद कर लिया गया। संभवतः किसी जागरूक व्यक्ति द्वारा बैग को सुरक्षित स्थान पर रख दिया गया था।
बैग मिलने के पश्चात आवश्यक पुष्टि प्रक्रिया पूरी कर उसे यात्री श्री उमेश राठौर को सुपुर्द कर दिया गया। यात्री ने रेलवे प्रशासन एवं संबंधित टीम का आभार व्यक्त किया।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह ने टीम के सदस्यों की तत्परता एवं सजगता की सराहना करते हुए कहा कि स्पेशल टीम आपातकालीन परिस्थितियों में अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए यात्रियों की हर संभव सहायता करने का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रही है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
