*सही दवा-शुद्ध आहार अभियान के तहत लस्सी पनीर, दही और दूध विक्रेताओं की सघन जांच*
*स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा नियमों के पालन के निर्देश*
बिलासपुर, (वायरलेस न्यूज 29 अप्रैल 2026) “सही दवा-शुद्ध आहार यही छत्तीसगढ़ का आधार” थीम के अंतर्गत राज्य शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिले में 15 दिवसीय विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत आज बिलासपुर शहर के विभिन्न पनीर, दही एवं दूध विक्रेता प्रतिष्ठानों में सघन जांच अभियान चलाया गया।
निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने तेलीपारा स्थित जैन लस्सी से लस्सी का नमूना जांच के लिए संग्रहित किया। साथ ही अन्य विक्रेताओं को खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने विक्रेताओं को दुकान एवं खाद्य सामग्री की साफ-सफाई बनाए रखने, हैंड ग्लव्स एवं हेड कवर पहनने, खाद्य लाइसेंस प्रदर्शित करने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप खाद्य सामग्री विक्रय करने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी। टीम ने स्पष्ट किया कि नियमों का पालन नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और आमजन को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
