अवैध खनिज परिवहन पर पुलिस व खनिज विभाग की बड़ी कार्यवाही, 28 गाडिय़ां जब्त
रायगढ़, (वायरलेस न्यूज) 24 फरवरी 2023/ कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा तथा पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के निर्देशन में जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण के खिलाफ आज बड़ी कार्यवाही की गई। पुलिस एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा पूरे जिले में अभियान चलाकर अवैध खनिज परिवहन कर रहे कुल 28 गाडिय़ों को जब्त किया गया है औैर छ.ग.गौण खनिज नियमावली के तहत दण्डात्मक कार्यवाही की गई।
ज्ञात है कि खनिज अमला एवं पुलिस अमला की संयुक्त दल द्वारा रायगढ़ जिले के तारापुर चौक, खरसिया, घरघोड़ा, लैलूंगा, धरमजयगढ़, पंूजीपथरा क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गौण खनिज चूनापत्थर के 13 वाहन एवं रेत के 15 वाहन के द्वारा अवैध खनिज परिवहन करते पाये जाने पर कार्यवाही कर गाडिय़ों को जब्त किया गया। जिला खनिज अधिकारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि इस मामले में छ.ग.गौण खनिज नियमावली के विभिन्न धाराओं के अंतर्गत दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि बिना अभिवहन पास के खनिजों का परिवहन करना दण्डनीय अपराध है। आगे भी इस प्रकार अवैध परिवहन की लगातार जांच व कार्यवाही की जाएगी।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो






