इतवारी । नागपुर। बिलासपुर। (वायरलेस न्यूज़) रेल सुरक्षा बल इतवारी के अधिकारियों कर्मचारियों ने आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार 25 जून 22 को इतवारी स्टेशन पर जल सेवा के तहत ठंडा पेय जल पिलाकर यात्रियों को तृप्त कर मानव सेवा की है। इस संबन्ध में रेल सुरक्षा बल पोस्ट

इतवारी के प्रभारी निरीक्षक सकल देव कुमार ने वायरलेस न्यूज़ को बताया कि आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में दिनांक 25 जून 22 को प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेल्वे सुरक्षा बल बिलासपुर श्री ए एन सिन्हा एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रेसुब नागपुर श्री पंकज चुघ के दिशा निर्देशन में रेल यात्रियों को रेलवे सुरक्षा बल इतवारी के बल सदस्यों द्वारा इतवारी दुर्ग एवं इतवारी छिंदवाड़ा लोकल ट्रेन में रेल यात्रियों को इतवारी स्टेशन पर जल सेवा के तहत ठंडा पेय जल पिलाकर यात्रियों को तृप्त करने के साथ साफ सफाई पर भी ध्यान देने की आवश्यकता पर यात्रियों को समझाइश दिया गया। इस दौरान निरीक्षक सकलदेव कुमार, सहायक उपनिरीक्षक केके निकोडे ,महिला आरक्षक मेघा सिंह एवं पोस्ट के बल सदस्य जल वितरण कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। लोग भी रेल सुरक्षा बल इतवारी के इस नेक कार्य के लिए बल के अधिकारियों कर्मचारियों को साधुवाद देते रहे। यही नही वृक्ष का हमारे जीवन पर कितना उपकार है और हमे पेड़ो के प्रति कृतगता बनाये रखने के लिए पेड़ लगाकर लोगो को प्रेरित किया जा रहा है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *