शिक्षक भर्ती में शासन को जारी नोटिस बाधित रहेंगी संभागों की भर्तियां
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) शिक्षक भर्ती में प्रकरणों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा राजनांदगांव के सुरेश साहू जिनका चयन शिक्षक पद पर हुआ था।

जिनकी पदस्थापना सरगुजा संभाग में की गई थी, जबकि उन्होंने अपने पद स्थापना हेतु दुर्ग रायपुर एवं बिलासपुर संभाग में प्राथमिकता अंकित की थी जिसके बाद उन्हें वरीयता में अधिक अंक प्राप्त करने के बाद एवं प्रथम चयन सूची में नाम आने के बाद भी सरगुजा संभाग में पदस्थ कर दिया गया जिससे क्षुब्ध होकर उनके द्वारा माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ के समक्ष अपने अधिवक्ता ईशान वर्मा के माध्यम से याचिका लगाते हुए उनकी पदस्थापना सरगुजा संभाग में किए जाने के आदेश को चुनौती दी। जिसमें प्रकरण की सुनवाई के दौरान श्री वर्मा द्वारा तर्क प्रस्तुत कर कहा गया कि याचिकाकर्ता से कम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को दुर्ग रायपुर एवं बिलासपुर में पदस्थापना की गई। जिस पर विचार करते हुए माननीय न्यायमूर्ति श्री आरसीएस सामंत जी की एकल पीठ ने शासन को जवाब प्रस्तुत करने हेतु निर्देश देते हुए अंतरिम आदेश पारित किया गया ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
