अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

आज की हमारी पीढ़ी देश के लिए वीर शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के योगदान को हमेशा याद करेगी-कलेक्टर  कार्तिकेया गोयल

On: May 20, 2024 5:24 PM
Follow Us:

बच्चों को देशसेवा के लिए जागरूक करने शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की जयंती को दिया उत्सव का रूप-श्रीमती आशा त्रिपाठी

वीर शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी जयंती पर आयोजित हुआ चित्रकला उत्सव

चित्रकला उत्सव में बड़ी संख्या में बच्चे हुए शामिल, मैराथन दौड़ का भी हुआ आयोजन

रायगढ़, (वायरलेस न्यूज 20 मई 2024)  वीर शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी जयंती उत्सव आज मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में स्थापित उनकी प्रतिमा में पुष्पांजलि अर्पित कर मैराथन दौड़ का आयोजन हुआ। यह दौड़ शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम से शुरू होकर कमला नेहरू पार्क में समाप्त हुई। जहां एनसीसी, एनएसस के छात्र, पूर्व सैनिक, संगठन के सदस्य, परिवार जन एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक शामिल हुए। साथ ही कमला नेहरू पार्क में बच्चों के लिए देशभक्ति थीम पर चित्रकला उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 380 से अधिक बच्चे शामिल हुए। चित्रकला उत्सव के समापन पश्चात बच्चों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने कहा कि वीर शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की शहादत को रायगढ़ सहित पूरे देशवासी याद रखेंगे। उनकी बहादुरी को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आज की हमारी पीढ़ी देश के लिए उनके योगदान को हमेशा याद करेगी। उन्होंने कहा कि वो आज हमारे बीच नहीं हैं। लेकिन उनके कार्य उनकी स्मृति हमारे लिए प्रेरणा के रूप में हमेशा मौजूद रहेगी। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आपको अपने जिंदगी में अभी लम्बा सफर तय करना है, उनकी बहादुरी को अपना प्रेरणा स्त्रोत बनाकर अपने लक्ष्य को निर्धारित करें। हर क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ देकर देशसेवा में अपना योगदान दिया जा सकता है। उन्होंने बच्चों से कहा कि पूरी लगन और मेहनत के साथ लक्ष्य के लिए प्रयासरत रहे और देश के प्रति समर्पित रहे।
कर्नल राजेन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि वीर शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी एक ऐसे वीर योद्धा थे जिनकी बहादुरी को पूरा देश याद रखेगा। कुछ ही इंसान ऐसे होते है जो कम समय में लोगों के दिलों में राज करते है, उनमें से एक व्यक्ति है वीर शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी। हमें गर्व है कि शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी रायगढ़ की धरती पर पैदा हुए। हर रायगढ़ वासियों को वीर शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी और उनके परिवार पर गर्व है।
शहीद कर्नल त्रिपाठी की माताजी श्रीमती आशा त्रिपाठी ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी बच्चों उनके अभिभावकों और शहर के गणमान्य नागरिकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि शहीद विप्लव त्रिपाठी आप सबके अपने थे। उनकी जयंती पर यह आयोजन सिर्फ उनके विचारों और योगदानों के स्मरण का अवसर नहीं है। बल्कि इसका उद्देश्य है कि लोग सैन्य सेवाओं के बारे में भी जागरूक हों। उन्होंने बताया कि शहीद कर्नल त्रिपाठी शहर के पहले सैन्य अफसर हैं जिन्होंने नेशनल डिफेंस अकादमी में प्रवेश लिया। जिसने शहर और आस-पास के दूसरे बच्चों को भी प्रेरित किया। श्रीमती त्रिपाठी ने नन्हें बच्चों द्वारा कैनवास में अपने कल्पनाओं से उकेरी तस्वीरों की सराहना करते हुए कहा कि इन चित्रों से बच्चों की रचनात्मकता के साथ उनके देशप्रेम की भावना बहुत ही सुंदर तरीके से झलक रही है। कार्यक्रम को श्री राजेश पटनायक ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के पिता श्री सुभाष त्रिपाठी, माता श्रीमती आशा त्रिपाठी, कोसा बटालियन से कर्नल एस.पटनायक, कर्नल राजेंदर सिंह, शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मेमोरियल ट्रस्ट के श्री राजेश पटनायक, श्री शैलेष गुरू, श्री रामचंद्र शर्मा, श्रीमती शीला तिवारी, कर्नल सैन्य अधिकारी, श्री युवराज सिंह आजाद, श्री अभिषेक उपाध्याय, एसडीएम श्री प्रवीण तिवारी, तहसीलदार श्री लोमस मिरी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment