*20 लाख लीटर क्षमता वाले एक करोड़ 94 लाख रुपए की लागत से बनने वाले पानी टंकी का किया गया भूमिपूजन*
रायगढ़, (वायरलेस न्यूज) 4 अक्टूबर 2024/ लगातार विकास कार्यों का भूमि पूजन, लोकार्पण किया जा रहा है, यह कार्य सतत रूप से जारी रहेगा। इससे आने वाले समय में रायगढ़ विकास की नई ऊंचाइयों को छूएगा। उक्त बातें वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने आज नगर निगम कार्यालय परिसर में एक करोड़ 94 लाख की लागत से 20 लाख लीटर क्षमता वाले पानी टंकी निर्माण भूमि पूजन कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व ढाई करोड़ रुपए की लागत से नए एसपी कार्यालय एवं सड़क निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 माह में रायगढ़ के सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत के लिए 27 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इन सड़कों का निर्माण 15 अक्टूबर के बाद शुरू हो जाएगा। आने वाले कुछ महीनों में रायगढ़ शहर वासियों इन सड़कों की सौगात मिलेगी। इस दौरान उन्होंने नालंदा परिसर का निर्माण जल्द शुरू होने की भी बात कही।
वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि रायगढ़ शहर के विकास के लिए लगातार सरकार द्वारा कार्य किए जा रहे हैं। निर्माण कार्यों का भूमि पूजन, लोकार्पण किया जा रहा है और यह सतत रूप से जारी रहेगा। आप सभी के सहयोग से आने वाले समय में रायगढ़ शहर विकास के नए पायदान पर स्थापित होगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि पानी टंकी के निर्माण से निगम कार्यालय से लगे 6 वार्डों को इससे स्वच्छ पानी की सप्लाई की जाएगी। उन्होंने कार्य को पूर्ण गुणवत्ता और समय पर करने की बात कही। कार्यक्रम को नेता प्रतिपक्ष नगर निगम श्रीमती पूनम सोलंकी, श्री सीनू राव ने संबोधित करते हुए विकास में इसी तरह सहयोग करने और रायगढ़ में विकास के कार्यों को तेजी से स्वीकृति देने के बाद कार्य कराने के लिए वित्त मंत्री श्री चौधरी का आभार व्यक्त किया।
इससे पूर्व निगम कमिश्नर श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी ने पानी टंकी निर्माण, क्षमता, कार्य समय आदि के संबंध में पूरी जानकारी दी। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल, पूर्व विधायक श्री विजय अग्रवाल, श्री उमेश अग्रवाल, पार्षद श्री महेश कंकरवाल, श्री अशोक यादव, श्री मुक्तिनाथ बाबुआ, श्री कौशलेश मिश्रा सहित शहर के जनप्रतिनिधिगण, नागरिकगण एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो






