रायगढ़। (वायरलेस न्यूज़) आरपीएफ बिलासपुर जोन की नुक्कड़ टीम ने आज 6 जनवरी को रायगढ़ में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से रेल यात्रियों में जागरूकता लाने प्लेटफार्म में कार्यक्रम कर यात्रियों को सतर्क और जागरूक किया। रायगढ़ आरपीएफ थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश वर्मा ने बताया कि आरपीएफ बिलासपुर जोन के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ए एन सिन्हा के निर्देशन और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में बिलासपुर जोन से आज एक आरपीएफ की विशेष नुक्कड़ टीम उत्कल एक्सप्रेस से रायगढ़ पहुँची जिसमे टीम लीडर नागभीड़ आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक पीसी शर्मा जो कि मदारी की वेशभूषा में थे बाकी टीम के लोग अलग अंदाज में वेशभूषा पहनकर प्लेटफॉर्म नंबर एक और स्टेशन परिसर दोपहर बारह बजे रेल्वे (रेल्वे यात्रियों को जागरूक और सतर्क करने हेतु) जोन की नुक्कड़ टीम द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बेतरीन अपनी कला का प्रदर्शन पेश कर खूब तालियां बटोरी प्लेटफार्म और स्टेशन के बाहरी क्षेत्र में आग से बचाव यात्रा के दौरान ज्वलनशील

पदार्थ ,माचिस,तीली,पटाखें, गैस सिलेंडर, केरोसिन तेल,पेट्रोल,डीजल,सिगरेट बीड़ी ,एसिड,इत्यादि न रखने और इन्हें साथ लेकर यात्रा नही करने यात्रियों को सतर्क और जागरूक किया साथ ही ये भी समझाईश दी गई यदि ऐसा करते पाए जाते है तो उस यात्री के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी विशेष तौर पर यात्रा के दौरान धूम्रपान न करने की नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समझाईश दी गई। नुक्कड़ टीम में लीडर निरीक्षक पीसी शर्मा प्रभारी नागभीड़ पोस्ट ,उपनिरीक्षक एसडी घोष , उपनिरीक्षक ए जेड चौधरी, हवलदार एम के मिश्रा, डी के डनसेना, एन के रजवाड़े, आरक्षक सिकंदर यादव, महिला आरक्षक सुनीता देवी ने आज हुये नुक्कड़ नाटक में अपनी सहभागिता दर्ज कर यात्रियों को जागरूक किया । इस जोन की नुक्कड़ टीम को रायगढ़ पोस्ट आरपीएफ से उपनिरीक्षक देवेंद्र शास्त्री, आरक्षक सुनील मिश्रा, महिलाआरक्षक ज्योति ठाकरे ने भी अपना सहयोग देकर कार्यक्रम को सफल बनाने अपनी अहम भूमिका अदा की। इस नुक्कड़ नाटक को देखने प्लेटफार्म और स्टेशन परिसर में जीआरपी ,रेल्वे कर्मचारी , कुली भाई, आटो चालक और यात्रियों गण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो






