*आरपीएफ दुर्ग और आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्यवाही कर ट्रेन के एसी कोच अटेंडेंट को विदेशी मदीरा के साथ गिरफ्तार किया गया*
दुर्ग (वायरलेस न्यूज) महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, आरपीएफ बिलासपुर तथा वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, आरपीएफ, रायपुर महोदय* द्वारा चलाए जा रहे अभियानो के तहत आरपीएफ दुर्ग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है ।
इस दौरान आर पी एफ दुर्ग को मुखबिर द्वारा सटीक सूचना प्राप्त हुई की *निजामुद्दीन-दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस संख्या 22868* के कोच अटेंडेंट द्वारा शराब लाया जा रहा है ।
* सूचना मिलने पर आर पी एफ पोस्ट प्रभारी दुर्ग द्वारा आबकारी विभाग दुर्ग से समन्वय कर आबकारी और आरपीएफ दुर्ग की संयुक्त टीम बनाई गई l
* गाड़ी क्रमांक 22868 निजामुद्दीन-दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस के आने पर B-7 में कार्यरत एसी कोच अटेंडेंट रीमन दास के सामानों की तलाशी ली गई।
* तलाशी के दौरान उसके बैग से कुल 12.236 BL विदेशी मदिरा बैग के अंदर छुपाया हुआ पाया गया l
* जप्त मदिरा (व्हिस्की फुल -3, वोडका फुल-1, व्हिस्की क्वार्टर-2, बियर-18 कैन) का कुल मूल्य करीब 4,140/- रुपये पाया गया।
* उक्त मदिरा के संबंध में एसी कोच अटेंडेंट द्वारा किसी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका l
* मौके पर आवश्यक सभी वैधानिक कार्यवाही की गई l
* इस संबंध में आबकारी विभाग द्वारा अपराध क्रमांक 01/2026 दिनांक 12.04.2026 धारा 34(2) छ.ग.आबकारी अधिनियम दर्ज किया गया l
* आरोपी को दिनांक 13.4.2026 को सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
* आर पी एफ दुर्ग द्वारा अवैध रूप से तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
