अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

दपूमरे.नागपुर मंडल के मुसरा स्टेशन पर “रेल रोको” करने वाले 6 व्यक्तियों पर रेसुब.डोंगरगढ़ की कार्यवाही, 2 आरोपी गिरफ्तार*

On: April 13, 2026 11:51 AM
Follow Us:

*दपूमरे.नागपुर मंडल के मुसरा स्टेशन पर “रेल रोको” करने वाले 6 व्यक्तियों पर रेसुब.डोंगरगढ़ की कार्यवाही, 2 आरोपी गिरफ्तार*

*दपूमरे, नागपुर मंडल – (वायरलेस न्यूज 13 अप्रैल 2026)*

नागपुर मंडल क्षेत्राधिकार अंतर्गत मुसरा रेलवे स्टेशन पर दिनांक 10.04.2026 को गाड़ी संख्या 68724 (गोंदिया–रायपुर लोकल) के संचालन में विलंब के विरोध में कुछ व्यक्तियों द्वारा रेलवे ट्रैक पर उतरकर “रेल रोको” जैसी अवैधानिक गतिविधि की गई, जिससे रेल परिचालन बाधित हुआ तथा यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया।

उक्त घटना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए श्री दीप चंद्र आर्य, मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर के मार्गदर्शन में तथा निरीक्षक प्रभारी, रेसुब पोस्ट डोंगरगढ़ के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। इस संबंध में रेलवे सुरक्षा बल डोंगरगढ़ द्वारा अप.क्र. 583/2026 के अंतर्गत धारा 174(A), 147, 146, 145 एवं 141 रेलवे अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की गई।

जांच के दौरान प्राप्त सीसीटीवी फुटेज, फोटोग्राफ एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल व्यक्तियों की पहचान की गई। साक्ष्यों के आधार पर दो आरोपियों की पहचान कर उन्हें नोटिस जारी कर पूछताछ हेतु बुलाया गया, जहां उन्होंने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। गिरफ्तार आरोपियों का विवरण इस प्रकार है – 1. अरुण चौबे, निवासी डोंगरगढ़, 2. अनिरुद्ध कुमार मिश्रा, निवासी बोरतलाब

जांच में यह भी पाया गया कि उक्त दोनों व्यक्तियों ने अन्य कुछ अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर रेलवे ट्रैक पर अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर ट्रेन के इंजन के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया, जो कि रेलवे अधिनियम के अंतर्गत दंडनीय अपराध है। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर प्रकरण में शामिल किया गया है। घटना में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान हेतु लगातार पतासाजी की जा रही है तथा शीघ्र ही उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

रेलवे सुरक्षा बल नागपुर मंडल रेल परिचालन को सुरक्षित एवं समयबद्ध बनाए रखने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा रेल सेवाओं में बाधा उत्पन्न करने वाले तत्वों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई जारी रखेगा।

*जनहित एवं जागरूकता संदेश :-* रेलवे प्रशासन आम जनता एवं यात्रियों से अपील करता है कि रेलवे ट्रैक पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करना कानूनन अपराध है। इस प्रकार की गतिविधियों से यात्रियों की जान-माल को गंभीर खतरा हो सकता है। रेल परिचालन बाधित करना राष्ट्रीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के समान है। किसी भी समस्या या शिकायत के लिए रेलवे हेल्पलाइन एवं अधिकृत माध्यमों का ही उपयोग करें। रेलवे आपकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। कृपया नियमों का पालन करें एवं सुरक्षित यात्रा करें।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment