रायगढ।(वायरर्लेस न्यूज़) आज दिनांक 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी के जन्मदिन के अवसर पर आरपीएफ बैरेक रायगढ में वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री ऋषि कुमार शुक्ला के दिशा निर्देशन में रायगढ आरपीएफ बैरक परिसर में स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई की गई। रायगढ आरपीएफ पोस्ट प्रभारी राजेश वर्मा ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी के जन्मदिन के अवसर पर ये अभियान चलाया गया ।
सभी अधिकारी एवं बल सदस्यों को गांधी जी के विचारों से अवगत कराते हुए और अपने फिटनेस को ध्यान में रखना साफ सफाई रखना और ड्यूटी को पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से करने का शपथ लिया गया ।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *