● दर्जनों बोरी महुआ पास का नष्टीकरण, 20 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त…
रायगढ।चौकी प्रभारी कनकबीरा उप निरीक्षक एमडी जायसवाल के नेतृत्व में दिनांक 01/10/2021 को कोर्रापानी जंगल में महुआ शराब बनाने के सूचना पर रेड कार्रवाई किया गया, पुलिस आरोपी को जंगल भीतर से शराब बनाकर लाते हुये पकड़ी, जिससे पूछताछ बाद शराब बनाने के ठिकाने पर पहुंची, जहां रखे शराब बनाने रखे हुये करीब 18 बोरी महुआ पास का नष्टीकरण किया गया है । आरोपी पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है । जानकारी के अनुसार दिनांक 01/10/2021 को मुखबिर से चौकी प्रभारी कनकबीरा एमडी जायसवाल को सूचना मिली कि *कोर्रापानी जंगल* में अवैध रूप से महुआ शराब बनाया जा रहा है । चौकी प्रभारी द्वारा सहायक उप निरीक्षक पी.के. चन्द्रा, प्रधान आरक्षक सहदेव सिंह चौहान, आरक्षक मुकेश साहू, गुलशन चौधरी, सूर्य प्रकाश भगत एवं भुनेश्वर सिदार के साथ शराब रेड कार्यवाही करने रवाना हुये । कोर्रापानी जंगल रास्ते पर एक व्यक्ति शराब लाता हुआ मिला जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम *उत्तरा बरिहा पिता गोपाल बरिहा उम्र 50 साल साकिन कोर्रापानी चौकी कनकबीरा थाना सारंगढ* बताया आरोपी से शराब के संबंध में कड़ी पूछताछ करने पर शराब बनाने वाले स्थान पर ले गया, जहां महुआ शराब बनाने के लिए रखा हुआ महुआ पास का नष्टीकरण किया गया है । आरोपी से 15 लीटर क्षमता वाली जरीकेन भरा हुआ 15 लीटर एवं 05 लीटर क्षमता वाली जरीकेन में भरा 05 लीटर कुल *20 लीटर महुआ शराब कीमती 2,000 रूपये* का जप्त किया गया है । आरोपी पर धारा 34(2),59(क) के तहत कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
