अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

आरपीएफ़ भाटापारा ने बेमेतरा के नवागढ़ में दबिश देकर हजारों की 17 ई टिकट के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

On: May 24, 2022 5:07 PM
Follow Us:

आरपीएफ़ भाटापारा ने बेमेतरा के नवागढ़ में दबिश देकर हजारों की 17 ई टिकट के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

भाटापारा। (वायरलेस न्यूज़) पर्सनल यूजर आईडी से रेल टिकट बनाकर लोगो को बेचने वाले एक टिकिट दलाल को आरपीएफ़ पोस्ट भाटापारा की विशेष टीम ने बेमेतरा जिला के नवागढ़ से पकड़ने में अहम कामयाबी हासिल की है। इस संबन्ध में भाटापारा पोस्ट के उपनिरीक्षक बीड़ी गोस्वामी ने वायरलेस न्यूज़ को जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे की अवैध टिकटो की बिक्री होने की मिल रही सूचना पर प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ए एन सिन्हा जी के निर्देशन में एवं मंडल सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में भाटापारा पोस्ट की विशेष टीम गठित कर आरोपी को गिरफ्तार करने भेजा गया टीम ने रेल्वे की अवैध टिकटो साधरण और तत्काल के दलाल की पहचान कर बेमेतरा जिला के नवागढ़ थाना नवागढ़ मुंगेली रोड में स्थित श्री ग्राफिक एंड ऑनलाइन नामक दुकान दबिश देकर वहाँ बैठे युवक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम विनय श्रीवास्तव वल्द नरेंद्र श्रीवास्तव उम्र 27 वर्ष वार्ड नं 10 दर्री पारा नवागढ़ बताया पूछताछ में उसने बताया कि वह रेल्वे टिकट पिछले दो वर्षो से बनाकर बेच रहा है आज विशेष टीम ने उसके कब्जे से कुल 17 टिकट कीमत 27 हजार 641 रुपये को जप्त किया। उसे सीआरपीसी की धारा 91 तहत लिखित में नोटिस देकर रेल्वे टिकट बनाने के लाइसेंस प्रमाण पत्र की मांग करने पर प्रस्तुत नही कर सका जिसे टिकटो का अवैध व्यापार करते पाए जाने पर उसके विरुद्ध रेल अधिनियम की धारा 143 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर भाटापारा पोस्ट लाये । आरपीएफ़ भाटापारा की इस कार्यवाही से अवैध टिकटो का कारोबार करने वालो में हड़कंप मच गया है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment