अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

ईडी की कार्यवाही के बीच बीती रात मेडिकल कॉलेज अस्पताल के औचक निरीक्षण में पहुंची कलेक्टर रानू साहू
सारे वार्डों में देखी व्यवस्था, मरीजों से लिया फीडबैक

On: October 16, 2022 11:48 AM
Follow Us:


गंदगी और अव्यवस्था को लेकर जताई नाराजगी, तत्काल सुधार के दिए निर्देश
निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कहा जारी करें सभी संबंधितों को नोटिस


रायगढ़, (वायरलेस न्यूज 16 अक्टूबर 2022) कलेक्टर श्रीमती रानू साहू बीती रात 9.30 बजे मेडिकल कॉलेज के औचक निरीक्षण में पहुंची। यहां उन्होंने पूरे अस्पताल में घूमकर मरीजों को मिल रहे इलाज और उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ.मनोज मिंज के साथ हर वार्ड में जाकर वहां की व्यवस्था देखी और मरीजों से बात की। सीईओ जिला पंचायत श्री अबिनाश मिश्रा और आयुक्त नगर निगम श्री संबित मिश्रा भी निरीक्षण के दौरान साथ रहे। कलेक्टर श्रीमती साहू ने इस मौके पर कुछ जगहों में निर्माण कार्यों में कमी को लेकर खासी नाराजगी जताई। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ संबंधित कॉन्ट्रैक्टर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कई वार्डों में पर्याप्त सफाई व्यवस्था नहीं होने पर भी असंतोष व्यक्त किया और नियमित रूप से सफाई करवाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्रीमती साहू ने मेडिकल कॉलेज में अलग अलग फ्लोर्स में बने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने मेल एवं फिमेल, शिशु रोग, स्त्री रोग, अस्थि रोग, आईसीयू, कैजुअल्टी का निरीक्षण किया। यहां भर्ती मरीजों से उनको मिल रहे इलाज, दवाईयों और खाने-पीने की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सभी वार्डों के नर्सिंग स्टाफ से भी मरीजों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मरीजों के सारे रिकॉड्र्स वार्ड में नर्सिंग स्टेशन में ही रखे जाएं। उन्होंने अस्पताल की ओपीडी और होने वाले सर्जरी के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मरीजों को यहां उपलब्ध हर सुविधा का लाभ मिले यह मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रबंधन की जिम्मेदारी है।
दीवारों में मिला सीपेज, कहा ये ठीक नहीं, तुरंत ठीक कराएं
कलेक्टर श्रीमती साहू ने निरीक्षण के दौरान कुछ दीवारों में सीपेज मिलने पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ संबंधित कॉन्ट्रैक्टर को नोटिस जारी करते हुए तत्काल इसे ठीक करवाने के निर्देश दिए। कई वार्डों में पर्याप्त सफाई व्यवस्था नहीं होने पर भी असंतोष व्यक्त किया और नियमित रूप से सफाई करवाने के निर्देश दिए। बाथरूम की सफाई का विशेष ध्यान रखने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने बिल्डिंग हैंडओवर को लेकर भी बात की और सोमवार को पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश सीईओ जिला पंचायत और नगर निगम आयुक्त को दिए।
कीमोथेरेपी की भी मिले सुविधा, अस्पताल प्रबंधन को इसके लिए मैनपावर की व्यवस्था के निर्देश
कैंसर से पीडि़त एक 6 वर्षीय बच्ची भी मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती रानू साहू जब उक्त वार्ड में पहुंची तो उनके परिजनों ने चर्चा के दौरान बताया कि बच्ची को किडनी का कैंसर हुआ था। जिसका उपचार एम्स रायपुर में हो गया है। जिसके पश्चात अब उसकी कीमोथेरेपी करवाने यहां लाएं हैं। किंतु यहां कीमोथेरेपी के लिए ट्रेंड नर्सिंग स्टाफ और मैनपावर नहीं होने से समस्या होती है। कलेक्टर श्रीमती साहू ने उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल डीन मेडिकल कॉलेज को आवश्यक व्यवस्था करने हेतु पत्र जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने राज्य स्तर पर चर्चा कर जरूरी व्यवस्थाएं करवाने की बात भी कही।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment