अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

एटीआर के बाहर दूसरे जगह से बाघ आने की सूचना अधिकारी उस पर नजर रखने एंटी पोचिइंग टीम को लगाया

On: February 21, 2025 12:37 PM
Follow Us:

बिलासपुर ( वायरलेस न्यूज़) कोटा क्षेत्र के वन विकास निगम बिल्लीबन और पोड़ी में एक बाघ के आगमन की सूचना प्राप्त हुई है और आज उसके रतनपुर बेलगहना की तरफ मूवमेंट की खबर है वन विभाग के उच्च अधिकारी लगातार नजर बनाए हुए हैं साथ ही एंटी पोचीइंग स्टाफ् को लगा दिया गया है उकताशय की जानकारी सीसीएफ. श्री मनोज पांडेय ने दी है।

पिछले एक दो माह में इस क्षेत्र में बाघों की लगातार आने की जानकारी विभाग को है. साथ ही विभाग ने कर्मचारियों की डीयूटी लगाई गई है.
कल सुबह पोड़ी बिल्लीबंद के कुछ लोगों ने बाघ के पैरों के निशान देखे तो उनके होश उड़ गए गांव वालों ने इसकी जानकारी वन विकास निगम के बीट गार्ड को दी । बीट गार्ड ने जब देखा कि ये वाकई में बाघ के पैरों के निशान हैं तो उसने तुरंत अपने उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी ।

जानकारी के बाद अधिकारी उक्त स्थल पर पहुंचे और पग मार्क की जांच की । बाद में उन्होेंने वन विभाग ओैर अचानकमार टाईगर रिजर्व के अधिकारियों को इसकी सूचना दी । कल से इस स्थान पर वन विभाग , वन विकास निगम और एटीआर की एक संयुक्त टीम सर्चिंग में लगी हुई है ।

बाघ के पैरों के निशान देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये एक व्यस्क बाघ के पैरों के निशान के हैं और जिस प्रकार से मिट्टी में उसके निशान बने हैं वो ये भी बतलाता है कि बाघ काफी बड़ा और ताकतवर है ।
कल सुबह इस ईलाके में बाघ के मुवमेंट के बाद अब सभी संबंधित विभाग एक्टिव हो गए हैं । पिछले एक दो माह में एटीआर में एक बाघिन की मौत और दुसरी कालर वाली बाघिन का यहां से निकलना एटीआर प्रबंधन के लिए काफी चुनौति पूर्ण समय रहा है अब ये तीसरा बाघ फिर से आबादी वाले क्षेत्र में घुम रहा है ।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

कतार में खड़े आमजन के बीच जाकर कलेक्टर ने सुनी फरियाद*

Leave a Comment