अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

एनटीपीसी कोरबा में हर्षोल्लास से मनाया गया नवरात्रि उत्सव, डांडिया कार्यक्रम एवं पूजा-अर्चना में श्रद्धालुओं ने लिया बढ़ चढ़ कर हिस्सा

On: October 4, 2022 5:55 PM
Follow Us:

कोरबा (वायरलेस न्यूज) एनटीपीसी कोरबा में हर्षोल्लास से मनाया गया नवरात्रि उत्सव, डांडिया कार्यक्रम एवं पूजा-अर्चना में श्रद्धालुओं ने लिया बढ़ चढ़ कर हिस्सा

ढाक की धुन और लोबान के साथ धुनुची आरती करते श्रद्धालु,जगमगाती रौशनी के बीच गरबा नृत्य करते लोग, कुछ ऐसा दृश्य एनटीपीसी कोरबा के परिसर में चल रहे नवरात्रि उत्सव में नज़र आया। नवदुर्गा दुर्गोत्सव को पूरे हर्षोल्लास से मनाने के लिए विविध रंगों से माँ दुर्गा के पंडाल को सजाया गया है तथा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस स्टेडियम में उत्सव के दौरान गरबा नृत्य का आयोजन किया गया है। नवरात्र में माता को रिझाने भक्तिमय गीतों पर गरबा की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं के बीच उत्साह और बढ़ा दिया है। उत्सव में महिलाओं व बच्चों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।

इस वर्ष मंदिर परिसर एवं नवदुर्गा पंडाल को भी आकर्षक ढ़ंग से सजाया गया है। पूरे दिन माँ दुर्गा के आशीर्वाद के लिए दरबार सजा रहता है। प्रतिदिन एनटीपीसी कोरबा परिसर में माँ दुर्गा की पुजा अर्चना विधिवत तरीके से की जाती है।

इसके पश्चात डांडिया नाइट शुरू होती है जिसमे माँ दुर्गा के भक्त घेरा बनाकर गरबा करते हैं। गरबा कार्यक्रम को आकर्षक बनाने के लिए अलग अलग थीम भी रखी गई है। श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए पंडाल परिसर के पास अनेकों व्यंजनो एवं अन्य चीजों के स्टाल इत्यादि भी लगाए गए हैं।

दुर्गापूजा का त्योहार पूर्ण निष्ठा, समर्पण और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। ऐसे पवित्र आयोजन ऐसे वातावरण का सृजन करते हैं जो की समाज में सांस्कृतिक एवं सामाजिक चेतना के साथ-साथ परस्पर आदर और विश्वास की भावना का संचार करते हैं।

नवदुर्गा पूजन की शुरुआत पहले दिन कलश यात्रा और ज्योति प्रज्वलन से हुई। इसके पश्चात नियमित रूप से प्रतिदिन पूजा-आरती एवं पुष्पांजलि की गयी। उत्सव के दौरान जागरण, कालरात्रि दर्शन, हवन, कन्या-पूजन, खिचड़ी भोग एवं पूर्णहूती भी की गयी।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

Leave a Comment