अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध पाली पुलिस की सख्त कार्यवाही

On: October 4, 2022 5:44 PM
Follow Us:

पौने दस लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपिया गिरफ्तार

निजात अभियान के तहत की गई कार्यवाही

कोरबा ।(वायरलेस न्यूज) पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा ईश्वर द्विवेदी के मार्गदर्शन पर कोरबा जिले में ऑपरेशन निजात अभियान चलाया जा रहा है । जिसके अंतर्गत जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अवैध शराब, गांजा,जुआ, सट्टा के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तारतम्य में पाली थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव को पेट्रोलिंग एवं देहात भ्रमण के दौरान मुखबीर के जरिए सूचना मिला कि ग्राम धौराभाठा निवासी अंजलि मरावी आए दिन अपने घर में स्वयं से महुआ का शराब बिक्री करने के नियत से बनाती है,रखती है।बिक्री करती हैं। कि तत्काल थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव के निर्देश पर तस्दीकी कार्यवाही हेतु सउनि डी आर ठाकुर आरक्षक शैलेंद्र तंवर,महिला आरक्षक सावित्री कंवर को पेट्रोलिंग वाहन से ग्राम धौराभाठा
रवाना किया गया। जिन्होंने मौके पर पहुंचकर मुखबिर सूचना की विधिवत तस्दीक कर अंजली मरावी से अपनी सुजबुझ से पूछताछ किए।जिन्होंने काफी मसकत बाद अवैध कच्ची महुआ शराब बेचना स्वीकार किया अपने घर में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री करने के नियत से रखे अलग अलग दो लीटर वाला माजा एवं स्लाइस का बाटल एक पांच लीटर वाला प्लास्टिक बरनी तथा 5 लीटर वाला जरकिन में भरा कच्ची महुआ शराब पौने दस लीटर कीमत 1175 रूपए को पेश किया।जिसे विधिवत जप्त कर अपराध सदर
धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत पाए जाने से मौके पर देहाती नालसी कायम कर विवेचना बाद वापस थाना आकर असल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया है ।
उपरोक्त कार्यवाही में पाली थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक डी.आर.ठाकुर, आरक्षक शैलेंद्र तंवर, महिला आरक्षक सावित्री कंवर का विशेष सहयोग रहा।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

कतार में खड़े आमजन के बीच जाकर कलेक्टर ने सुनी फरियाद*

Leave a Comment