रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) एनटीपीसी लारा में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ
भ्रष्ठाचार मुक्त समाज गठन एवं इसकी महता को उजागर करते हुए, कर्मचारीओं एवं सभी सहयोगी संस्थाओं एवं ग्रामीण लोगों में भ्रष्ठाचार मुक्त समाज गठन करने की प्रति प्रेरित करने की उद्देश्य से, दिनांक 26 अक्तूबर से 1 नवम्बर 2021 तक एनटीपीसी लारा में सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ आज दिनांक 26 अक्तूबर 2021 को श्री जेएसएस मुर्थी, महाप्रबन्धक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) द्वारा सभी कर्मचारीओं को सतर्कता शपथ ग्रहण कराया गया। इस वर्ष का सतर्कता सप्ताह का थीम है स्वतंत्र भारत @ 75 सतर्कता से आत्मनिर्भरता । इस वर्ष की थीम पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से कर्मचारीओं , सहयोगीओं, ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों में भ्रष्ठाचार मुक्त नया भारत बनाने के प्रति जागरूकता लाने की पूरी प्रयास सतर्कता विभाग द्वारा किया जाएगा। इस पर पूरे सप्ताह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। साथ ही बैनर एवं पोस्टर तथा रेडियो के माध्यम से प्रचार प्रशार द्वारा सतर्कता की आवश्यकता को आम जनता को जागरूक किया जाएगा।
इस अवसर पर श्री ई एस फनीकुमार, महाप्रबंधक (प्रचालन) संतोष कुमार झा, महाप्रबंधक (परियोजना) श्री तपन कुमार बंदोपाध्याय, महाप्रबंधक (अनुरक्षण), श्री अखिलेश सिंह , महाप्रबंधक (ईंधन प्रबंधन) सभी विभागाध्यक्ष, यूनियन एवं असोशिएशन के पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
