● कोरबा से बाइक में आकर धरमजयगढ़ आसपास क्षेत्र में ट्रांसफार्मर से क्वाइल की करते थे चोरी….
रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़ )दिनांक 24.10.2021 के भोर लगभग 04.00 बजे डॉयल 112 #धरमजयगढ़ राइनो को सब स्टेशन धरमजयगढ के पास दो लड़को को
ट्रांसर्फामर की चोरी करते समय बिजली आफिस में काम करने वाले स्टाफ द्वारा पकड़ने कर रखने की सूचना दिया गया । डॉयल 112 की धर्मजयगढ़ की ERV वाहन इंवेट पर मौके पर पहुंचकर दोनों लडकों को पकड़कर थाने लायी । घटना के संबंध में थाना धरमजयगढ़ में नरेश कुमार ध्रुव कनिष्ठ यंत्री छ.रा.वि.वि. कंपनी मर्यादित वितरण केन्द्र धरमजयगढ़ द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया है । रिपोर्टकर्ता बताया कि रात्रि के समय सब स्टेशन में रखे ट्रांसर्फामर का क्वाइल निकालने की घटनाएं हो रही थी । दिनांक 23-24.10.2021 की रात सब स्टेशन के पास रखे 10 केवी.ए. के 04 नग ट्रांसर्फामर की चोरी होने पर आपरेटर व अन्य स्टाफ आसपास ट्रांसर्फामर खोजने गये । सब स्टेशन से कुछ दूरी पर खरसिया मुख्य मार्ग के किनारे *एक लड़का (विधि के साथ संघर्षरत बालक)* दो ट्रांसर्फामर के साथ छेड़खानी कर रहा था जिसे आपरेटर्स व स्टाफ दौड़ाकर पकड़े । रोड़ किनारे खड़ी स्प्लेंडर प्लस बाइक CG 12 BE 4571 को आरोपित अपना बताया, जिसे लेकर सब स्टेशन आये, जहां उसका साथी *सोनू ध्रुव* बाउंडरी के पास पैसन प्रो बाइक CG 12 BD 5548 के साथ पकड़ा गया । आरोपी *सोनू ध्रुव पिता सिताराम ध्रुव उम्र 20 साल निवासी सीतामणी थाना कोतवाली जिला कोरबा* एवं विधि के साथ संघर्षरत बालक बताये कि बाइक पर कोरबा से रात में आते हैं, सुनसान पर लगे ट्रांसफार्मर निकाल कर तांबा क्वाइल की चोरी करते हैं । दोनों से चोरी की हुई 10 केवी.ए. के 04 नग ट्रांसर्फामर (खुले हुए) कीमती 1,20,000 रूपये, दो मोटर सायकल की जप्ती की गई है । घटना के संबंध में आरोपित पर दर्ज अप.क. 232/2021 धारा 379,34 IPC में दोनों को सक्षम न्यायालय रिमांड पर भेजा गया है ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
