बरौद काॅलरी :(वायरलेस न्यूज़) एसईसीएल के जामपाली खुली खदान में सामाजिक दुरी एवं सरकार के द्वारा जारी कोरोना सुरक्षा के समस्त मानकों का पालन करते हुए प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शनिवार को विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम का आयोजन कर बृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत में सर्वप्रथम भारतमाता के चित्र पर जामपाली के उपक्षेत्रीय प्रबन्धक अजय कुमार चौबे एवं खान प्रबन्धक एस बी सिंह ने पुष्प अर्पित कर एवं श्रीफल अर्पण कर किया ततपश्चात उपक्षेत्रीय प्रबन्धक ए के चौबे ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कोल इंडिया के अध्यक्ष श्री प्रमोद अग्रवाल के संदेश वाचन प्रभारी अधिकारी ( पर्यावरण ) के के भोई ने किया, कार्यक्रम मे विभिन्न वक्ताओं के सम्बोधन के उपरान्त एएसएम ए के चौबे, सीएम एस बी सिंह, खान सुरक्षा अधिकारी रमेश प्रसाद, प्रभारी अधिकारी भू राजस्व एवं बन पर्यावरण किरण कल्याण भोई, प्रभारी अधिकारी सम्प्रेषण एस एस राज, ब्लास्टिंग अधिकारी हिमांशु प्रधान, सह प्रबन्धक खनन अमित कुमार लाम्बा, खान सर्वेक्षक राजेश कुमार मिथिलेश सहित अन्य ने बारी बारी से खान परिसर में बृक्षारोपण किया कार्यक्रम का संचालन एम एस सुरक्षा मुकेश कुमार मंडल ने किया ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो






