अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

ऑथर्स गिल्ड ऑफ इंडिया एवं इंडियन रिप्रोग्राफिक राइट्स ऑर्गनाइजेशन के संयुक्त तत्वावधान में 4-5 जून को साहित्यिक संगोष्ठी रायपुर में

On: June 1, 2022 11:33 AM
Follow Us:

रायपुर (वायरलेस न्यूज़)आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए ऑथर्स गिल्ड ऑफ इंडिया तथा इंडियन रिप्रोग्राफिक राइट्स ऑर्गनाइजेशन के संयुक्त तत्वावधान में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 4-5 जून,2022 को ब्रह्मविद द ग्लोबल स्कूल, भाटागांव में अपने 45वें वार्षिक अधिवेशन में 'स्वाधीनता के 75 वर्ष' विषय पर एक साहित्यिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो के एल वर्मा अधिवेशन की अध्यक्षता करेंगे। विधायक एवं पूर्व शिक्षा मंत्री श्री सत्यनारायण शर्मा अतिविशिष्ट अतिथि होंगे। गोष्ठी में लेखकों के आर्थिक,नैतिक एवं रिप्रोग्राफिक अधिकारों के साथ- साथ आजादी में साहित्य और भाषा की भूमिका,भारत में तेजी से लुप्त होती भाषाओं और लुप्त होते लोक साहित्य,आजादी के बाद भारत की विभिन्न भाषाओं के साहित्य की प्रगति आदि विषयों पर चर्चा की जाएगी। दो दिवसीय आयोजन में छत्तीसगढ़ से सर्वश्री विनोद कुमार शुक्ल, डॉ सुशील त्रिवेदी, डॉ चित्तरंजन कर, डॉ परदेशीराम वर्मा, गिरीश पंकज, डॉ महेंद्र कुमार ठाकुर, सुभाष मिश्र, राजकुमार सोनी, राजेश गनोदवाले, डॉ जे के डागर, राजेश पराते, आदि को आमंत्रित किया गया है। समापन के अवसर पर मैट्स विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ के पी यादव को आमंत्रित किया गया है।

गिल्ड के राष्ट्रीय सचिव डॉ शिवशंकर अवस्थी और प्रदेश संयोजक डॉ सुधीर शर्मा ने बताया कि टाइम्स ऑफ इंडिया के पूर्व संपादक डॉ डी आर मानकेकर तथा कादम्बिनी के पूर्व संपादक राजेंद्र अवस्थी द्वारा स्थापित लेखकों का राष्ट्रीय संगठन ऑथर्स गिल्ड ऑफ इंडिया गत 47 वर्षों से विभिन्न भाषाओं में देश के साहित्यिक विमर्श को सक्रिय रखने में अपनी भूमिका का सोत्साह निर्वहन कर रहा है। यह साहित्यकारों और प्रकाशकों में सहयोग,सद्भावना और समन्वय सुनिश्चित करने के साथ-साथ साहित्यिक एवं भाषायी गतिविधियों को प्रोत्साहन देने का कार्य कर रहा है। रिप्रोग्राफिक राइट्स एसोसिएशन भी विगत अनेक वर्षों से लेखकों के हित के लिए संघर्षरत है।
वर्तमान में सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक,समाज सेवी,लेखक पद्मभूषण डॉ बिंदेश्वरी पाठक इसके अध्यक्ष हैं तथा सुप्रसिद्ध कवयित्री डॉ सरोजिनी प्रीतम इसकी उपाध्यक्ष हैं और मुख्य परामर्शदाता वरिष्ठ एवं सुप्रसिद्ध लेखक पद्मश्री डॉ श्याम सिंह शशि हैं, जिनके कुशल नेतृत्व में ऑथर्स गिल्ड ऑफ इंडिया वर्ष भर सक्रिय रहता है। ऑथर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के छत्तीसगढ़ चैप्टर के संयोजक छत्तीसगढ़ मित्र के प्रबंध संपादक और साहित्यकार डॉ सुधीर शर्मा हैं। देश की विभिन्न भाषाओं के साहित्यकारों के अतिरिक्त दुनिया के विभिन्न देशों में बसे भारतीय मूल के साहित्यकार भी ऑथर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के सदस्य हैं। महासचिव डॉ एस एस अवस्थी ने बताया कि इस अधिवेशन में देश की विभिन्न भाषाओं के 130 साहित्यकार केरल,तमिलनाडु, महाराष्ट्र,गोवा,गुजरात,राजस्थान,हरियाणा,पंजाब,जम्मू कश्मीर,उत्तर प्रदेश,मध्य प्रदेश बिहार,पूर्वोत्तर राज्यों, ओडिशा,झारखंड,छत्तीसगढ़ आदि राज्यों से भाग ले रहे हैं।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment