अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

ओएचई तार टूटने से ब्रजराजनगर नगर के पास घण्टों खड़ी रही गीतांजली सुपरफास्ट रेल्वे ने ओएचई तार को युद्धस्तर पर कार्य करके किया दुरस्त

On: December 19, 2021 8:55 PM
Follow Us:

रायगढ़(वायरलेस न्यूज़) । रविवार अलसुबह ओएचई तार के टूटने से मुंबई से हावड़ा जा रही मेल सुपर फास्ट ट्रेन को ब्रजराजनगर लजकुरा स्टेशनों के बीच रोक कर रखा गया सूचना रेल्वे बिलासपुर कंट्रोल रूम को मिलते ही हरकत में आई रेल्वे टीम ने युद्धस्तर पर काम चालू कर इस प्रमुख रेलमार्ग को दुरस्त कर साढ़े तीन घँटे बाद सुपरफास्ट ट्रेन को गंतव्य के लिए खाना किया गया। इस संबन्ध में ब्रजराजनगर रेल्वे स्टेशन मास्टर के मोबाइल नंबर पर हमारे प्रतिनिधि ने काल करके पूरे मामले की जानकारी ली उनके मुताबिक रविवार अल सुबह सवा चार बजे मुंबई हावड़ा गीतांजलि सुपरफास्ट एक्सप्रेस जब रायगढ़ से छूट कर ओड़िसा सीमा में प्रवेश कर जा रही थी खंबा नंबर 528/12 के पास ओएचई तार के टूटने की जानकारी मिलते ही रेल्वे विभाग में हड़कंप मच गया। ब्रजराजनगर नगर लजकुरा के बीच सिग्नल रेड हो जाने से अचानक ट्रेन के रुकने से यात्रियों की बेचैनी बढ़ गई। तत्काल बिलासपुर कंट्रोल रूम को मामले की सूचना दी गई और वहाँ से मिले निर्देश के बाद रायगढ़, बेलपहाड़,ब्रजराजनगर, झारसुगुड़ा के रेल्वे स्टेशन में सूचना देकर वहाँ से टॉवर वैगनों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया । तीन घँटे की युद्ध स्तर पर रेल्वे के अधिकारियों कर्मचारियों की अथक मेहनत के बाद ओएचई तार को दुरुस्त किया गया तब जाकर इस रूट को चालू किया जा सका करीब साढ़े तीन घँटे लेट के बाद सात बजकर बियालिस मिनट पर गीतांजली सुपरफ़ास्ट ट्रेन को गंतव्य के लिए खाना किया गया । तब जाकर रेल्वे महकमे के अधिकारियों कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment