अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कई महत्वपूर्ण बिंदुओं को लेकर भाजपा नेता दिबेश सोलंकी , रायगढ चेम्बरआफ कॉमर्स के अध्यक्ष गोपी सिंह अपने साथियों के साथ जीएम आलोक कुमार को ज्ञापन सौपा

On: February 13, 2023 5:44 PM
Follow Us:

रायगढ़ (वायरलेस न्यूज) रेल्वे जीएम के रायगढ पहुँचने पर सांसद प्रतिनिधि दिबेश सोलंकी ने उन्हें सौपा ज्ञापन चेम्बर अध्यक्ष ने भी यात्री सुविधाओं को लेकर दिया मांग पत्र रायगढ। रेल्वे महाप्रबंधक बिलासपुर जोन के दौरे को अत्यंत गोपनीय रखा गया था लेकिन रायगढ के सक्रिय जन प्रतिनिधि पूर्व पार्षद और भाजपा नेता दिबेश सोलंकी ने जीएम के रायगढ रेल्वे स्टेशन से बाहर आते ही सांसद प्रतिनधि का हवाला देकर उन्हें बुके देकर उनका अभिनंदन किया और एक मांग पत्र ज्ञापन के रूप में सौपा और उन्हें अवगत कराया कि लाखों करोड़ों खर्च करने के बाद भी रायगढ रेल्वे स्टेशन का हाल बेहाल है ए ग्रेड का स्टेशन घोषित होने के बावजूद रायगढ के यात्रियों को कई सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है।

सड़को के अलावे पार्किंग , एक्सलेटर की अत्यंत आवश्यकता है इसके बावूजद इन मूलभुत सुविधाओं से यात्री वंचित है। ट्रेनों की लेटलतीफी से इस रायगढ जिले की जनता बेहद त्रस्त है इसमें आप कब तक सुधार कर सकते है खासकर गरीबो की ट्रेन टिटलागढ़ जिसमे रोजाना पढ़ने लिखने वालों से लेकर समय पर अपनी ड्यूटी करने वाले इस महत्त्वपूर्ण ट्रेन के सफर को तवज्जो देते है यह ट्रेन रख रखाव मेंटेनेंस के नाम पर हमेशा रद्द कर दी जाती है । जनशताब्दी एक्सप्रेस भी लेटलतीफी के पिछले कई महीनों से सारे रिकॉर्ड तोड़ चुकी है इस ट्रेन को भी नियमित कर समय पर गंतव्य रायगढ पहुचाने की व्यवस्था करवाये । कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ज्ञापन देकर भाजपा नेता दिबेश सोलंकी चले गए । फिर रायगढ चेम्बरआफ कॉमर्स के अध्यक्ष गोपी सिंह ने भी अपने साथियों के साथ जीएम आलोक कुमार को ज्ञापन सौपा। जिसमे यात्री सुविधाओं खासकर प्लेटफार्म 1 ,2 में स्वचालित सीढ़ियों के निर्माण , 1,2 में लिफ्ट लगानी चाहिए ताकि दोनों प्लेटफार्म में बुजुर्गों और विकलांग यात्रियों को आने जाने में राहत महसूस हो पायेगा ।प्लेटफार्म 2,3 में सुलभ शौचालय का निर्माण अत्यंत आवश्यक है जिससे बच्चों, महिलाओं, युवतियों, बुजुर्गों, विकलांग लोगो को परेशानी न हो अलावे इसके रकसोल हैदराबाद, जेसीडीह वास्कोडिगामा , इंदौर पूरी हमसफ़र सुपरफास्ट ट्रेनों का स्टापेज नियमित रायगढ में हो यहाँ की जनता को हैदरबाद ,इंदौर गोवा के लिए सीधी यात्री ट्रेन की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।रेल्वे डीआएम श्री पांडेय,सीनियर डीसीएम,सीपीआरओ साकेत रंजन, वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त रेसुब दिनेश सिंह तोमर , रेसुब रायगढ प्रभारी राजेश वर्मा अपनी पूरी टीम के साथ थे अलावे इसके रेल्वे के आला अफसर बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment