अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कलेक्टर डॉ.सिद्दकी ने ली महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक
कुपोषण के मामलों पर विशेष ध्यान देने के दिए निर्देश

On: January 9, 2023 9:48 AM
Follow Us:

कलेक्टर डॉ.सिद्दकी ने ली महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक
कुपोषण के मामलों पर विशेष ध्यान देने के दिए निर्देश


सारंगढ़-बिलाईगढ़,(वायरलेस न्यूज 7 जनवरी 2023) कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दकी ने जिले के सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बैठक में विभाग के द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की, साथ ही राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा की। कलेक्टर डॉ.सिद्दकी ने बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनाने की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्य में गति लाने को कहा। डॉ.सिद्दकी ने मुख्यमंत्री सुपोषण मिशन के तहत समस्त हितग्राहियों को शत-प्रतिशत लाभान्वित करने की दिशा में कार्य करने को कहा। विभाग के अधिकारी ने बताया कि जो कुपोषित बच्चे हैं उन्हें पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती करने के बाद जब डिस्चार्ज किया जाता है, उसके पश्चात अगले 3 महीने तक उनका फॉलोअप लिया जाता है। इसके अलावा कलेक्टर डॉ.सिद्दकी ने मॉडल आंगनबाड़ी के बारे में जानकारी लेते हुए कहा कि आगामी दिनों में वे स्वयं आंगनबाड़ी जाकर निरीक्षण करेंगी। उन्होंने उपस्थित सभी विभागीय पदाधिकारियों को कहा कि जाति प्रमाण पत्र के कार्यों और कुपोषण संबंधी मामलों को प्राथमिकता में लेकर उस पर विशेष ध्यान दें। साथ ही मध्यम कुपोषित और गंभीर कुपोषित बच्चों की नियमित रूप से मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। संबंधित विभागीय अधिकारी ने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में प्राप्त हुए आवेदनों में दस्तावेजों का सत्यापन कार्य पूर्ण होने की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बताया कि बाल संदर्भ योजना में शिविर के माध्यम से हितग्राहियों की पहचान की जा रही है और मुख्यमंत्री कन्या विवाह के अंतर्गत सामूहिक विवाह के लिए प्राप्त आवेदनों का जन्मतिथि का सत्यापन कार्य जारी है।
कलेक्टर डॉ.सिद्दकी ने नोनी सुरक्षा योजना, बच्चों हेतु गर्म भोजन, मातृ वंदना, मुख्यमंत्री सक्षम योजना, सखी वन स्टॉप सेंटर, नारी निकेतन, जिला बाल संरक्षण केंद्र इन विषयों पर चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए। उक्त बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री टिकवेन्द्र जाटवर, परियोजना अधिकारी श्री कृष्ण कुमार साहू, तेजस्वी धु्रव, गुरबारी पैंकरा, सरिता गुप्ता सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

कतार में खड़े आमजन के बीच जाकर कलेक्टर ने सुनी फरियाद*

Leave a Comment