रायगढ़, 15 अप्रैल2021/ कलेक्टर श्री भीम सिंह ने आज अपने कक्ष में मुस्लिम समाज के पदाधिकारी सदर से बात की। मुस्लिम समाज के कुछ लोगों के मन में भ्रम की स्थिति थी कि अभी रमजान का महीना चल रहा है ऐसे में टीका लगाना चाहिये की ? कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि संकट के इन क्षणों में हमें सकारात्मकता का माहौल अपने घर, परिवार, आस-पड़ोस एवं शहर में फैलाना होगा। उन्होंने समाज के सभी सदर से कहा कि कोविड टीकाकरण से कोई खतरा नहीं है। आप सभी कोरोना का टीका अवश्य लगवायें और जिनको भी टीके नहीं लगे है उन्हें टीके लगवाने के जागरूक करें।
कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि वर्तमान में जिले में 45 वर्ष से ऊपर आयु वाले सभी लोगों को टीका लगाना आवश्यक है। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने वैक्सीनेशन कारगर साबित हो रहा है। वैक्सीनेशन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि कोरोना टीके का दोनों डोज लेने के बाद शरीर में करीब 81 प्रतिशत तक रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है यह रिसर्च में सामने आया है। जिले में अब तक 45 वर्ष उम्र से अधिक लगभग 94 प्रतिशत लोगों को कोरोना टीका लग चुका है। वर्तमान में जो परिणाम आ रहे हैं उसमें 50 से 60 वर्ष और 60 वर्ष से ऊपर कोरोना पॉजिटिव की संख्या बहुत कम है। इसे देखते हुए यह कहा जा सकता है कि वैक्सीनेशन के कारण ही जिले में वर्तमान में उम्रदराज लोगों की कोरोना पॉजिटिव संख्या कम हुई है।
इस मौके पर मस्जिद गरीब नवाज कमेटी मधुबन पारा रायगढ़ के सदर शेख कलीमुल्लाह, जामा मस्जिद ट्रस्ट रायगढ़ के सदर मोहम्मद आवेश, नूरी मस्जिद ट्रस्ट रायगढ़ के सदर अब्दुल रहीम, मक्का मस्जिद ट्रस्ट जूटमिल रायगढ़ के सदर मोहम्मद वसीम, मोहम्मदी जामा मस्जिद रियापारा के सदर मोहम्मद फजल अंसारी, सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद अशरफ खान, सामाजिक कार्यकर्ता शेख ताजीम एवं कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
