अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कृषक उन्नति योजना: राशि पाकर भावुक हो उठी खोमिन बाई देश की सबसे बड़ी आदान सहायता शुरू करने के लिए जताया प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति आभार

On: March 13, 2024 2:32 PM
Follow Us:

कृषक उन्नति योजना: आदान सहायता राशि पाकर भावुक हो उठी खोमिन बाई
देश की सबसे बड़ी आदान सहायता शुरू करने के लिए
जताया प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति आभार

रायपुर, 13 मार्च 2024

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कृषक उन्नति योजना में किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से 13 हजार 320 करोड़ रूपए की राशि भेजी तब कई किसानों के आंखों में खुशी के आंसू छलके। वहीं बालोद की महिला किसान श्रीमती खोमिन बाई ठाकुर भावुक हो उठी। दरअसल उनके पति का कुछ वर्षों पहले ही निधन हुआ था। जब खाते में उनके आदान सहायता की राशि मिली तब वह अपने पति को याद कर भावुक हो उठी। मुख्यमंत्री श्री साय ने भी खोमिन बाई को ढांढस बंधाया। श्रीमती खोमिन बाई के खाते में 5 लाख 77 हजार 710 रूपए की आदान सहायता राशि आई है।
बरबसपुर की रहने वाली महिला किसान खोमिन बाई ने कहा कि पहले खेती किसानी में लागत अधिक लगने से कम लाभ होता था पर अब मुख्यमंत्री जी ने प्रति एकड़ 21 किविंटल धान खरीदने और धान की कीमत 3100 रुपये में देने से खेती-किसानी लाभप्रद हो गई है। ऐसे किसान हितैषी सरकार के मुखिया श्री विष्णुदेव साय और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को हृदय से धन्यवाद देती हूँ।
श्रीमती खोमिन ने बताया कि उनके पास कुल 30 एकड़ जमीन हैं। इस वित्तीय वर्ष में बेचे गए धान का समर्थन मूल्य की राशि 13 लाख 75 हजार रूपए पहले ही मिल चुकी है। अंतर की राशि आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के हाथों पाकर मुझे काफी खुशी हो रही है। मैंने 5 एकड़ में रबी फसल की बोनी की है। समर्थन मूल्य और राज्य सरकार द्वारा घोषित किए गए उपार्जन मूल्य के अंतर की राशि के रूप में उन्हें 5 लाख 77 हजार 710 रूपए की राशि मिली है। इस राशि से वह खेती-बाड़ी और बच्चों की पढ़ाई में खर्च करेगी।
श्रीमती खोमिन बाई ने बताया कि उनके पति आज जीवित होते तो वे बहुत खुश होते। उनके होने से परिवार की खुशी दोगुनी हो जाती। उनके पति का निधन कोविड से हुआ है। तब से वह खेती-किसानी कर परिवार की जिम्मेदारी को वहन कर रही है। उन्होंने बताया कि चार लोगो का भरा पूरा परिवार था, लेकिन होनी को कौन टाल सकता है, फिर भी वह पूरे हिम्मत के साथ परिवार के पालन पोषण कर रही है। उनका एक लड़का है वह 12वी तक पढ़ाई किया है और एक लड़की वर्तमान में दुर्ग में बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

छत्तीसगढ़ राज्य के कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने कर्मचारी संगठनों के द्वारा मैराथन बैठक में विस्तृत चर्चा उपरांत अनुमोदित

अमित चक्रवर्ती बने रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर के अध्यक्ष ,डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन आलम सिंह रूपरा ने दिलाई शपथ*

अमित चक्रवर्ती बने रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर के अध्यक्ष ,डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन आलम सिंह रूपरा ने दिलाई शपथ*

इसी माह चार आईएफएस के रिटायर्ड पश्चात प्रदेश में व्यापक वन विभाग के अधिकारी इधर से उधर किए जाएंगे ?

संयुक्त संचालक शिक्षा ने किया विद्यालयों का औचक निरीक्षण* *अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस, वेतन कटौती की होगी कार्रवाई*

रैम्प योजना के तहत जिंदल स्टील में वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम, स्थानीय एमएसएमई को मिले नए अवसर

Leave a Comment