बिलासपुर (अमित मिश्रा वायरलेस न्यूज) महर्षि दयानंद सरस्वती के 200 वीं जयंती के उपलक्ष्य में आर्य समाज की ओर राष्ट्र निर्माण यज्ञ का तीन दिवसीय 14 मार्च से 16 मार्च तक वेद महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सभी ही हिंदू संगठन भी शामिल हो रहे हैं, उक्ताश्य की जानकारी पत्रकार वार्ता में आयोजन समिति के अध्यक्ष सौमित्र गुप्ता ने दी।
श्री गुप्ता ने बताया कि यह अयोजन जगन्नाथ मंगलम में किया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न धार्मिक आयोजन किया जा रहा है, कल 14 मार्च को शोभायात्रा निकाली जायेगी, यात्रा गोड़पारा आर्य समाज भवन से निकलकर सिम्स, सदर बाजार, गोल बाजार, तेलीपारा, पुराना बस स्टैंड चौक होते हुए जगन्नाथ मंगलम मे समाप्त होगी। इस दौरान कलश यात्रा भी निकाली जायेगी इसमें सभी हिंदू संगठन के साथ ही डी ए वी स्कूल बसंत विहार और आर एस एस, वन्दे मातरम् और वैचारिक संगठन भी भाग लेंगे। कार्यक्रम में बच्चों को संस्कारी बनाने के लिए विशेष कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रुप में आगरा से आचार्य हरिशंकर अग्निहोत्री और वैदिक जगत के प्रसिद्ध भजनोपदेशक दिल्ली के कंचन कुमार रहेंगे।कल अयोजन के प्रथम दिन ध्वजारोहन से कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। सुबह 8 से 9 बजे तक हवन,9से 10बजे तक भजन, तत्पश्चात प्रवचन होगा। दोपहर 3बजे से 5 बजे तक 8 वर्ष के बच्चों के लिए क्रांतिकारी वेशभूषा स्पर्धा होगा।
8से 14 वर्ष के बच्चों के लिए बौद्धिक प्रतिस्पर्धा का आयोजन होगा। शाम 6बजे से भजन तत्पश्चात प्रवचन। 16 मार्च को सुबह 8 बंजे से हवन 9 बजे भजन,10बजे प्रवचन ,दो बजे से हवन कुंड सजाओ प्रतियोगिता और महिला सम्मेलन,शाम 6बजे से प्रवचन रात 8बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस वार्ता के दौरान समिति के डा रामकुमार पटेल , ज्योतिर्मय आर्य, सुदर्शन जयसवाल , सौमित्र गुप्ता आयोजन को सफल बनाने में लगे हुए हैं।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो








