अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कोरबा टक्कर मारकर भाग रहा था कार चालक, वाहन में लग गई भीषण आग

On: May 29, 2022 10:03 AM
Follow Us:

पुष्पेन्द्र श्रीवास। कोरबा जिले में चलती कार में अचानक आग लग गई। कार सवार बाइक सवारों को टक्कर मारने के बाद भाग रहे थे। मगर खुद ही हादसे का शिकार हो गए और उनकी कार ही पूरी तरह से जल गई है। हादसे के बाद कार में बैठे लोग भाग निकले हैं।

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात को करीब 11 बजे के आस-पास शारदा विहार फाटक के पास कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक में बैठे 2 लोगों को चोटें आई हैं। उन्हें तुरंत ही अस्पताल भेजा गया था। इधर, हादसे के बाद मौका देखकर कार सवार लोग वहां से भाग निकले। इस बीच वे जैसे ही बी डी अग्रवाल हॉस्पिटल के पास पहुंचे, उनकी ही कार में आग लग गई। आग लगने के बाद कार में बैठे लोग, उसमें से किसी तरह से उतरे और वहां से निकल गए। इसके बाद कार धू-धू कर जलने लगी। कुछ ही देर में गाड़ी पूरी तरह से जलकर राख हो गई। बताया गया कि हादसे के बाद कार कहीं टकराई थी। जिसके बाद उसके इंजन में हीट हुआ और शॉर्ट सर्किट भी हुआ। जिसकी वजह से ये हादसा हुआ है। फिलहाल पुलिस को भी इस बात की सूचना दी गई थी। पुलिस ने अब मामले की जांच शुरू कर दी है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment