कोरबा से एल्डरमैन मूर्ति,परमानंद हटाए गए…अभिनय और रामगोपाल नए एल्डरमैन बने
पुष्पेन्द्र श्रीवास। कोरबा। (वायरलेस न्यूज़) छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय के द्वारा नगरीय निकायों हेतु नामांकित पार्षद (एल्डरमैन) बदल दिए गए हैं। इस संबंध में विभाग के उप सचिव एचआर दुबे द्वारा आज आदेश जारी कर दिया गया है। इनमें कोरबा जिला भी प्रभावित हुआ है। नगर पालिक निगम कोरबा में नामांकित पार्षद परमानंद सिंह बांकी के स्थान पर अभिनय तिवारी मुन्ना एवं एस मूर्ति की जगह रामगोपाल यादव को मनोनित किया गया है। इसी तरह नगर पालिका परिषद कटघोरा में नामांकित पार्षद हनीफ मोहम्मद के निधन उपरांत रिक्त पद पर सैय्यद अशफाक अली मनोनित किए गए हैं। प्रभावितों में नगर पंचायत सरगांव, मुंगेली के सुनील यादव के स्थान पर रिजवान खान, नगर पंचायत लवन में दयाशंकर कुर्रे के स्थान पर श्रीमती कांति मनहरे, नगर पालिका परिषद गरियाबंद में हरीश भाई ठक्कर के स्थान पर जैनब बी, नगर पालिका मुंगेली में कौशल सिंह क्षत्रिय के स्थान पर सोम वर्मा एवं राजकुमार हिछोरे के स्थान पर अश्वनी राय एवं नगर पंचायत झगराखंड कोरिया में मो. रहमतुल्ला के स्थान पर मो. सफी को मनोनित किया गया है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
