दुर्ग । बिलासपुर। (वायरलेस न्यूज) मंगलवार 19 जुलाई को रेसुब के कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि चेन्नई सुपरफास्ट ट्रेन में एक महिला को प्रसव पीड़ा हो रहा है जिसे ट्रेन के दुर्ग स्टेशन में पहुँचने पर एक बच्ची को जन्म दे दिया था जिसे रेसुब ने तात्कालिक सहायता के तौर पर एम्बुलेंस से दुर्ग अस्पताल भेजा गया। दुर्ग रेसुब पोस्ट के प्रभारी एस ए राव ने वायरलेस न्यूज़ को बताया कि दिनांक 19 जुलाई 2022 को सुरक्षा नियंत्रण कक्ष रायपुर द्वारा रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट दुर्ग को सूचना दिया गया की ट्रेन नंबर 12852 चेन्नई बिलासपुर एक्सप्रेस में एक महिला यात्री को प्रसव पीड़ा हो रही है
उक्त ट्रेन दुर्ग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर समय 13:24 बजे आने पर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट दुर्ग के पोस्ट प्रभारी के निर्देशानुसार सहायक उप निरीक्षक मोहम्मद ए.एच. सरदार तथा महिला आरक्षी कृष्णा रावत, आरक्षक एन. के. जाट बल सदस्यों व जीआरपी दुर्ग के महिला स्टाफ तथा स्टेशन में कार्यरत सफाई महिला कर्मचारी को साथ लेकर उक्त कोच को अटेंड करने पर पाया की उक्त महिला के साथ उनका पति – सत्यम मोबाइल नंबर- 9971565675 जो साथ में यात्रा कर रहे थे पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि वह अपनी पत्नी श्रीमती रामेश्वरी उम्र 26 वर्ष , साकिन सीतापुरा जिला मुंगेली छत्तीसगढ़ के साथ पीएनआर नंबर 4544902901 कोच नंबर S3 बर्थ नंबर 17,24 के तहत चेन्नई से बिलासपुर तक यात्रा कर रहे थे कि उनकी पत्नी का तबीयत अचानक खराब होने के कारण ट्रेन में कार्यरत टीटीई को इस संबंध में जानकारी दिया लेकिन रास्ते में ही रेलवे स्टेशन राजनांदगांव से दुर्ग के मध्य मेरी पत्नी ने एक बच्ची को जन्म दिया जिसे इस्ट्रेचर पर लेटा कर स्टेशन मास्टर दुर्ग के द्वारा बुलाए गए 108 एंबुलेंस तक पहुंचाया तथा बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल दुर्ग भिजवाया गया जहां मां और बच्चे का स्वास्थ्य ठीक है ।दुर्ग रेसुब की इस मानवीय सेवा की लोगो ने बल की पीठ थपथपाई है। रेसुब दुर्ग ने भी अपनी कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *